Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गड्ढे में भरे पानी में डूबकर बच्चे की मौत:परिजनों ने पुलिस को नहीं दी सूचना, शव लेकर गांव लौटे

    7 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठे के पास खनन से बने गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना बच्चे का शव लेकर अपने पैतृक गांव लौट गए। यह घटना एक ईंट भट्ठे पर हुई। शाहजहांपुर के कलांन गांव निवासी राजीव कुमार और उनकी पत्नी देवकी यहां ईंट पथाई का काम करते हैं। मंगलवार को जब दंपति काम कर रहे थे, उनका दो वर्षीय बेटा ओम बरसात के पानी में खेल रहा था। खेलते-खेलते ओम खनन से बने एक गड्ढे में भरे पानी में चला गया और डूब गया। कुछ देर बाद जब राजीव को ओम दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने गड्ढे में कूदकर उसे बाहर निकाला। बच्चे को तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि थाने में किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। भट्ठा मालिक ने पुष्टि की कि बच्चा खेलते हुए पानी में डूब गया था। उन्होंने बताया कि माता-पिता कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे और वे अपने गांव चले गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दो दिन बाद सुबह से तेज धूप:दोपहर तक 32 डिग्री पार करेगा तापमान; उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
    Next Article
    लखनऊ में आज आईपीएल मैच:बदला रहेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले देखे प्लान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment