Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दो दिन बाद सुबह से तेज धूप:दोपहर तक 32 डिग्री पार करेगा तापमान; उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मौसम एक बार फिर साफ और गर्म होता नजर आ रहा है। दो दिन बाद बुधवार की सुबह से तेज धूप खिली हुई है और दिन चढ़ने के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई गई है। दिन के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। सुबह 24 डिग्री के साथ तेज धूप राजधानी में सुबह का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान पूरी तरह साफ है और तेज धूप निकलने से सुबह से ही गर्मी का एहसास होने लगा है। “फील्स लाइक” तापमान 27 डिग्री के आसपास महसूस हो रहा है। दोपहर में 30-32 डिग्री तक पहुंचेगा पारा मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 10 बजे के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा और दोपहर तक 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी और चुभन महसूस होगी। हवा धीमी, उमस बढ़ा रही परेशानी शहर में हवा की रफ्तार महज 3 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं नमी का स्तर 79 प्रतिशत होने के कारण उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से रविवार तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। सप्ताह के अंत तक पारा 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जिससे गर्मी और तेज हो जाएगी। आज के दिन बारिश की संभावना लगभग शून्य है। आसमान साफ रहने के कारण पूरे दिन तेज धूप बनी रहेगी। एयर क्वालिटी संतोषजनक स्तर पर लखनऊ में एयर क्वालिटी इंडेक्स 73 दर्ज किया गया है, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। फिलहाल प्रदूषण का स्तर नियंत्रित है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 125 करोड़ साइबर ठगी केस:सरगना राजबीर पर 25 हजार इनाम, 53 खाते फ्रीज; 2.11 करोड़ रकम सीज
    Next Article
    गड्ढे में भरे पानी में डूबकर बच्चे की मौत:परिजनों ने पुलिस को नहीं दी सूचना, शव लेकर गांव लौटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment