Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में अरगा ज्ञान गंज चाय और चैप्टर्स शुरू:स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी संचालन, युवा विकास भी उद्देश्य

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में महिला सशक्तिकरण और युवा विकास के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है। विकास भवन परिसर स्थित शक्ति कैफे के पास 'अरगा ज्ञान गंज चाय और चैप्टर्स' का शुभारंभ किया गया। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। इस पहल का उद्घाटन देवी पाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल, गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने फीता काटकर किया। इससे पहले यहां 'अरगा शक्ति कैफे' का भी शुभारंभ किया गया था, जिसका संचालन भी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं। 'अरगा ज्ञान गंज चाय और चैप्टर्स' के तहत दो कमरों को सार्वजनिक पाठक क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को एक सकारात्मक और उत्पादक 'थर्ड स्पेस' प्रदान करना है। शुभारंभ के बाद कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, जिसका उदाहरण गोंडा में भी देखा जा सकता है। उन्होंने इस नई पहल की सराहना की। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि यह पहल समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इससे छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा आरामदायक और सुरक्षित वातावरण में अध्ययन कर सकेंगे। यहां गोंडा के गौरवशाली इतिहास और सफलता की कहानियों को भी प्रदर्शित किया गया है। इस पुस्तकालय के लिए जनभागीदारी से एक विशेष पुस्तक दान अभियान भी शुरू किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से पुस्तक दान करने की अपील की है, ताकि यह पुस्तकालय 'जनता का, जनता के लिए' मॉडल पर आधारित हो सके। मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने कहा कि इस पहल से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित 'अरगा ब्रांड' और कैफे की आय में वृद्धि होगी, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनेंगी। उन्होंने बताया कि 'गोंडा ज्ञानोदय डिजिटल लैब' और 'गोंडा ज्ञानावास लाइब्रेरी सह कैंटीन' इस पहल की अगली कड़ी हैं। कार्यक्रम के समापन के दौरान कई स्कूल के बच्चों को यहां पर आग मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही साथ कमिश्नर द्वारा उन्हें बुके देकर के भी सम्मानित किया गया है और बच्चों को इस नई पहल के बारे में जानकारी देते हुए दिखाया भी गया है। कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने आगे कहा कि इतने कम समय में इतनी अच्छी पहल हुई है हमारे जिले की महिला अधिकारी बधाई के पात्र हैं महिलाओं को लेकर के यहां पर एक से एक नई पहल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा, किराया वसूली पर निर्देश:एआरटीओ ने ऑटो-ई-रिक्शा चालकों को दी हिदायत, ओवरलोडिंग से बचें
    Next Article
    पीलीभीत में बस-बाइक टक्कर, युवक की मौत:पत्नी गंभीर रूप से घायल, शादी में जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment