Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में जमीन विवाद में फायरिंग:5 बीघा जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट के बाद फायरिंग; जिला पंचायत सदस्य को भी पीटा

    4 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में बुधवार को हाईवे किनारे स्थित करीब 5 बीघा जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। घटना हसवा पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर हुई। विवाद के दौरान भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया और थाने ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें भीड़ से बाहर निकाला और थाने ले गए। फायरिंग से इलाके में मची भगदड़ आरोप है कि रिंकू लोहारी के साथियों की ओर से अजय राज सिंह उर्फ अंशु और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों पर कई राउंड फायरिंग की गई। हवाई फायरिंग से मौके पर दहशत फैल गई। मारपीट और भगदड़ के दौरान एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज घटना के बाद हसवा चौकी प्रभारी की शिकायत पर देर रात 9 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे में अजयराज उर्फ अंशू सिंह, बुद्धराज सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सूर्यभान सिंह, सत्येन्द्र सिंह, शुभम सिंह, रिंकू सिंह उर्फ अजय सिंह, बलराम मिश्रा, पुतू उर्फ सुरेन्द्र और दीपू पटेल के नाम शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईवे किनारे की बेशकीमती जमीन को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है कि हाईवे किनारे स्थित करीब 5 बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चला आ रहा था। बुधवार को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। करीब 150 ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। करीब 150 ग्रामीण थरियांव थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच समेत 4 जिलों के अस्पतालों में खरीद घोटाला:लखनऊ में पूर्व विधायक समेत कई पर ईडी का शिकंजा, पीएमएलए में केस दर्ज
    Next Article
    अलीगढ़ में चोरी की FIR न लिखने पर एसओ लाइनहाजिर:एसएसपी से किसान ने शिकायत की थी, जांच के बाद कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment