Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में चोरी की FIR न लिखने पर एसओ लाइनहाजिर:एसएसपी से किसान ने शिकायत की थी, जांच के बाद कार्रवाई

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में नलकूप की केबल चोरी की FIR दर्ज नहीं करने पर विजयगढ़ थाना प्रभारी सतोष चंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया। किसान विजय रावत ने SSP नीरज जादौन से शिकायत की थी। इसके बाद SSP ने FIR दर्ज करने के निर्देश दिए और मामले की जांच शुरू कराई। बारौठ गांव के किसान विजय रावत के मुताबिक, 10 सितंबर की रात करीब 2 बजे चोर आरी से उनके नलकूप की केबल काटकर ले गए। उन्होंने तुरंत 112 पर सूचना दी। आरोप है कि इसके बाद भी थाने में चोरी की FIR दर्ज नहीं की गई। किसान ने बताया कि गांव में पहले भी इस तरह की चोरी हो चुकी हैं। शिकायत मिलने के बाद SSP ने विजयगढ़ थाना प्रभारी सतोष चंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही चोरी की FIR दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। 3 थानों के प्रभारी बदले पुलिस विभाग में तीन तबादले भी किए गए हैं। IGRS सेल में तैनात इंस्पेक्टर संजय सिंह को महुआखेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। महुआखेड़ा थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिसोदिया को गोंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। गोंडा थाना प्रभारी SI मोनू कुमार आर्य को चंडौस थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में जमीन विवाद में फायरिंग:5 बीघा जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट के बाद फायरिंग; जिला पंचायत सदस्य को भी पीटा
    Next Article
    ईंट-भट्ठे पर काम दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:मुजफ्फरनगर में 3.23 लाख रुपए हड़पने का आरोप, रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment