Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोटो खिंचवाने के चक्कर में लाइफ-जैकेट नहीं पहन रहे पर्यटक:लापरवाही के बाद वाराणसी में 100 पुलिसकर्मी गंगा में करेंगे गश्त, कटेगा चालान

    13 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के 84 घाटों पर गंगा में 3 से 4 हजार नावें चल रही हैं। लेकिन यहां फोटो खिंचवाने के चक्कर में टूरिस्ट लाइफ जैकेट नहीं पहन रहे हैं लेकिन अब पुलिस ने सख्ती की है। गंगा में 100 से अधिक पुलिस वाले गश्त करके लाइफ जैकेट के प्रति जागरूक करेंगे। इसके बाद भी लापरवाही पर चालान काटा जाएगा। अस्सी घाट से नमो घाट तक जाने के लिए यात्रियों से 100 से 200 रुपए किराया लिया जाता है और अगर कोई उसे बुक करके ले जाना चाहता है तो उसको 2000 से 2500 रुपए देना होगा।इसके अलावा गंगा घाट में बड़ी देसी क्रूज भी चलती है जो नाविकों ने तैयार किया है। इसका किराया 300 रुपए है। बनारस के गंगा घाट पर तीन तरह की नाव चलती है। सबसे पहले आता है बजडा जिस पर बैठने की क्षमता 50 से 60 रहती है। इसके बाद बड़ी मोटर बोट होती है जिसमें 80 लोग बैठ सकते हैं। फिर छोटी मोटर बोट पर 30 से 40 लोग और चप्पू वाली नाव पर अधिकतम 6 से 7 लोग बैठ सकते हैं और जो देसी क्रूज तैयार हुआ है उसे पर 100-150 लोग बैठ सकते हैं यह अलग अलग क्षमता के अनुसार भी बनाया गया है। पहले तीन फोटो में समझें कैसी है लापरवाही अब जानिए दैनिक भास्कर के पड़ताल में क्या दिखा वाराणसी के गंगा घाट पर एक नाव में यात्री बैठ रहे थे हम भी यात्री बनाकर उस नाव में बैठे जहां सभी पर्यटकों को लाइफ जैकेट दिया गया लेकिन कुछ पर्यटक उसे पहनने से इनकार करते हुए दिखाई दिए। हालांकि नाविकों ने पुलिस चेकिंग का हवाला देते हुए उन्हें वह पहनाया। वहीं कुछ यात्रियों ने शिकायत किया कि जो जैकेट दी गई है वह मानक के अनुसार नहीं है उसमें बंद करने वाले बटन खराब है हालांकि हमारे सामने नाविक ने उन्हें दूसरा दे दिया। जब हम नव में बैठे तो उसे नाव में यात्रियों के बैठने की क्षमता 80 थी। लेकिन 50 लोगों को बैठने के बाद वह नव नमो घाट के लिए निकल पड़ी। नाव पर बैठे-बैठे हमने अन्य नाव को देखा जिसमें यात्री बैठे थे हमारी नजर एक छोटे मोटर बोट पर पड़ी जिस पर विदेशी पर्यटक बैठे थे लेकिन वह लाइफ जैकेट नहीं पहने थे। वहीं कुछ ना हो ऐसी भी थी जिसमें 50 प्रतिशत लोग लाइव जैकेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। अब जानिए नाविकों ने क्या बताया वाराणसी के अस्सी घाट पर नाव चलाने वाले अज्जू ने बताया कि लाइव जैकेट दो तरह की आती है एक 400 रूपया की एक 1200 रूपया की जिस नाविक की जितनी क्षमता होती है वह उसे हिसाब से लाइव जैकेट को खरीदा है। उन्होंने यह भी बताया कि हम लोग जब से वृंदावन की घटना हुई है उसके बाद काफी अलर्ट है जो भी यात्री आते हैं उन्हें लाइफ जैकेट पहनाया जाता है। कुछ यात्री यहां वीडियो बनाने आते हैं उनको मना किया जाता है लेकिन वह नहीं मानते हैं। प्रशासन ने कई सख्त कदम उठाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं— नाविकों के लिए नए नियम गंगा में 3 किलोमीटर होगी बैरिकेटिंग ACP अतुल अंजान ने कहा - श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जो उपाय हैं उसको व्यवस्थित कराया जा रहा है और यहां पर चलने वाले सभी नाव में बैठने वाले श्रद्धालु लाइफ जैकेट पहने चेकिंग के दौरान पाया गया की बहुत से श्रद्धालु पहले जैकेट पहनते हैं और फिर फोटो खींचने के चक्कर में उसे निकाल देते हैं इस पर सख्त निगरानी की जा रही है। जहां भी गहरे पानी है वहां पर हम लोगों ने बोर्ड लगवाए है। गंगा में कुल तीन टीम लगाई गई है जो लगातार चेकिंग कर रही है जो भी नाविक गलत नियमों से नाव चलाते हुए पाया गया उसे तत्काल सीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए 3 किलोमीटर की बेरीकेटिंग की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आंबेडकर जयंती पर रूट डायवर्जन:3 बजे से कई रास्ते बंद, पार्किंग और हेल्पलाइन जारी
    Next Article
    बलरामपुर में तेंदुए की दहशत:24 घंटे गश्त और ड्रोन निगरानी शुरू, वन विभाग अलर्ट मोड में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment