Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेड कांस्टेबल पर पदोन्नति में जानकारी छिपाने का आरोप:इटावा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, विभागीय जांच जारी

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा पुलिस विभाग में पदोन्नति को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। एक हेड कांस्टेबल पर पदोन्नति के दौरान अहम जानकारी छिपाने का आरोप लगा है, जिसके बाद सिविल लाइन थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विभागीय जांच में पुराने आपराधिक मुकदमे को छिपाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की शुरुआत आरक्षी सुशील कुमार की शिकायत से हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में दर्ज एक पुराने मुकदमे के चलते उनकी पदोन्नति रोक दी गई, जबकि उसी मामले में नामजद जितेन्द्र बजाज को मुख्य आरक्षी बना दिया गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए। जांच में सामने आई सच्चाई प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि जितेन्द्र बजाज के खिलाफ वर्ष 2016 में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में लापरवाही से जुड़ा मुकदमा दर्ज है, जो अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद उन्होंने 10 मार्च 2025 को दिए गए अपने स्वघोषणा पत्र में इस मुकदमे का जिक्र नहीं किया। तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा जांच में तथ्य सामने आने के बाद लिपिक शाखा में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजकुमार ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। इसी के आधार पर मुख्य आरक्षी जितेन्द्र बजाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल-लेबनान में युद्धविराम पर बनेगी बात? हिज्बुल्लाह ने वार्ता का किया बॉयकॉट
    Next Article
    महिला दरोगा ने सादी ड्रेस में 'उल्टी' गैंग को पकड़ा:पिन चुभाकर यात्रियों का भटकाती थी ध्यान, 6 महीने में 3 वारदात को अंजाम दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment