Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला दरोगा ने सादी ड्रेस में 'उल्टी' गैंग को पकड़ा:पिन चुभाकर यात्रियों का भटकाती थी ध्यान, 6 महीने में 3 वारदात को अंजाम दिया

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ पुलिस ने बेहद शातिर अंदाज में टप्पेबाजी कर रहे अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग ई-रिक्शा में सवार होकर उल्टी का बहाना और सेफ्टी पिन चुभाकर यात्रियों का ध्यान भटकाता था। कुछ ही सेकंड में उनके जेवर-नगदी पार कर देता था। गिरोह ने 6 माह में लखनऊ में 3 घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उसके बाद महिला दरोगा को सादे कपड़ों में तैनात किया। मंगलवार को पुलिस ने गिरोह की सरगना महिला को उसके पति और 2 महिला रिश्तेदारों के साथ गिरफ्तार किया। डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने मंगलवार को एडीसीपी साउथ रल्ला पल्ली वसंत कुमार और एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा की मौजूदगी में गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कृष्णा नगर थाना पुलिस और दक्षिणी जोन की सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डूडा कॉलोनी, आशाराम बापू मार्ग मानसनगर से गैंग के चारों सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में गैंग की सरगना शेषकला, उसका पति दयालाल और दो अन्य महिलाएं पूजा व गौरी देवी उर्फ नमजा शामिल हैं। शेषकला, उसके पति दयालाल और पूजा नागपुर व गौरी देवी उर्फ नमजा बिहार की रहने वाली है। नमजा गर्भवती है। झुग्गियों में रहकर रेकी करते थे सभी आरोपी दुबग्गा इलाके की झुग्गियों में रहकर टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में शामिल होने की बात भी कबूली है। आरोपियों के पास से सोने की चेन, अंगूठी और चांदी की पायल बरामद हुई है। गैंग की सरगना शेषकला के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी और टप्पेबाजी के 8 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। महिला दरोगा ने अंडरकवर रहकर पकड़ा इस पूरे ऑपरेशन में महिला उपनिरीक्षक सिद्धी मिश्रा की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने भेष बदलकर कई दिनों तक संदिग्ध महिलाओं के बीच रहकर निगरानी की। सटीक इनपुट जुटाए। उनकी सूझबूझ और साहस के चलते ही पुलिस गैंग तक पहुंच सकी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग की महिलाएं दिन में फेरीवाले के भेष में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में घूमकर संभावित शिकार की पहचान करती थीं। खासतौर पर बुजुर्ग या जेवर पहने लोगों को निशाना बनाया जाता था। जैसे ही शिकार ई-रिक्शा या ऑटो में बैठता, गैंग के सदस्य उसके दोनों ओर बैठ जाते। इसके बाद एक महिला उल्टी का नाटक करती, दूसरी सेफ्टी पिन चुभाकर उसे असहज करती और तीसरी बातचीत में उलझाकर ध्यान भटकाती थी। इसी दौरान जेवर चोरी कर लिए जाते और आरोपी मौके से फरार हो जाते थे। शहर बदल-बदलकर करते थे वारदात गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से नागपुर के रहने वाले हैं। ये ट्रेन से अलग-अलग शहरों में पहुंचते और झुग्गी-झोपड़ियों में अस्थायी ठिकाना बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए ये लोग लगातार अपना हुलिया और पता बदलते रहते थे, यहां तक कि आधार कार्ड भी बार-बार बदलते थे। इन घटनाओं का हुआ खुलासा ------------- पूरी खबर पढ़िए… लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर माला पहनाने को लेकर फायरिंग, 3 घायल भाजपा चेयरमैन के बेटे समेत 6 पर FIR लखनऊ में अंबेडकर जयंती मनाने के दौरान अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए बवाल हो गया। आयोजकों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए भाजपा से नगर पंचायत चेयरमैन रामावती रावत के बेटे रंजीत रावत को बुलाया था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेड कांस्टेबल पर पदोन्नति में जानकारी छिपाने का आरोप:इटावा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, विभागीय जांच जारी
    Next Article
    राजा पाठक को बसपा सुप्रीमो मायावती का आशीर्वाद:अयोध्या के बीकापुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं में उत्साह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment