Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मामी पर भांजी को डेढ़ लाख में बेचने का आरोप:देवरिया में पुलिस पर मामला दर्ज न करने की शिकायत

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र में मानव तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपनी रिश्ते की मामी पर शादी का झांसा देकर उसे करीब डेढ़ लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। पीड़िता की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार, उसकी मामी उसे अपने साथ संभल जनपद ले गई और शक्करपुर गांव में बेच दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ पूनम सहित चार अन्य महिलाओं को भी इसी तरह ले जाकर बेचा गया। यह एक संगठित गिरोह का काम प्रतीत होता है, जो गरीब परिवारों की महिलाओं और लड़कियों को शादी के नाम पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बेचता है। पीड़िता ने बताया कि इस गिरोह में गौरा क्षेत्र की कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। करीब पांच महीने बाद किसी तरह घर लौटने पर महिला ने पूरे मामले का खुलासा किया। उसने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय उसे थाने से भगा दिया। इस घटना को लेकर इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस गंभीरता से जांच करे तो महिला तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। बरहज थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि पीड़िता लिखित शिकायत देती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सियासी दलों ने बाबा साहब को याद किया:कानपुर में कांग्रेस ने बस्ती में, सपा ने सेक्टर और बीजेपी ने प्रतिमा स्थलों, कार्यालयों पर मनाई जयंती
    Next Article
    बागपत में जहरीली गैस रिसाव से गार्ड की मौत:मलकपुर मिल में पांच कर्मचारी बेहोश, परिजनों ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment