Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आंबेडकर जयंती पर रूट डायवर्जन:3 बजे से कई रास्ते बंद, पार्किंग और हेल्पलाइन जारी

    8 hours ago

    2

    0

    डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में निकलने वाले जुलूस और शोभायात्रा को लेकर कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। मंगलवार दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक यह डायवर्जन लागू रहेगा। अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन कर्नलगंज,चुन्नीगंज चौराहा से कंपनीबाग व रावतपुर की ओर जाने वाले वाहनों को गोपाला तिराहा से स्वरूपनगर होकर भेजा जाएगा। वीआईपी रोड से कंपनीबाग की ओर जाने वाले वाहन केएफसी कट से बैंडी स्कूल तिराहा होकर निकलेंगे। गंगा बैराज,कर्बला से आने वाले वाहन रानीघाट की ओर डायवर्ट रहेंगे। रावतपुर तिराहा से कंपनीबाग जाने वाले वाहन गोल चौराहा व हैलट मार्ग से जाएंगे। नवाबगंज थाना (चिड़ियाघर) से कंपनीबाग की ओर यातायात पकड़िया तिराहा से मोड़ा जाएगा। यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था गोपाला तिराहा से रैना मार्केट तक सड़क के बाईं ओर पार्किंग रहेगी। बैंडी स्कूल तिराहा से कंपनीबाग तक भी सड़क के बाईं ओर वाहन खड़े किए जा सकेंगे। फूलबाग की अंडरग्राउंड पार्किंग का उपयोग किया जा सकेगा। पूर्वी जोन में संभावित डायवर्जन आवश्यकतानुसार दोपहर 2 बजे से डायवर्जन लागू किया जा सकता है। वीआईपी रोड व चेतना चौराहा से फूलबाग जाने वाले वाहन गुप्तार घाट व किला तिराहा होकर जाएंगे। बड़ा चौराहा से आने वाले वाहनों को भी मेघदूत तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। किला तिराहा से गुप्तार घाट की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340 ट्रैफिक हेल्पलाइन: 9305104387 नागरिको से अपील की पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही वाहन चालकों से कहा गया है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय पर मदद पहुंचाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करंट से युवक की मौत, परिजनों को मिला मुआवजा:गोंडा में हाईटेंशन लाइन गिरने से युवक की मौत मामले में पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद
    Next Article
    फोटो खिंचवाने के चक्कर में लाइफ-जैकेट नहीं पहन रहे पर्यटक:लापरवाही के बाद वाराणसी में 100 पुलिसकर्मी गंगा में करेंगे गश्त, कटेगा चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment