Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसा टीकरी में शराब ठेका खोलने का विरोध:ग्रामीणों ने किया हंगामा प्रदर्शन, प्रशासन को दी चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत के ग्राम बसा टीकरी में देशी शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर गांव के आसपास शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। ग्रामीणों का तर्क है कि गांव में शराब का ठेका खुलने से सामाजिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उनका मानना है कि इससे युवाओं और बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शराब की आसान उपलब्धता से अपराध और असामाजिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे गांव की शांति व्यवस्था भंग होगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलाओं ने कहा कि वे अपने परिवार और बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं करेंगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शराब के ठेके आबादी वाले क्षेत्रों से दूर स्थापित किए जाएं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर निर्णय लिया है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने आगामी 24 अप्रैल को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की भी घोषणा की है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि ठेका खोलने की प्रक्रिया तुरंत निरस्त नहीं की गई, तो उनका आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में परशुराम चौक पर चढे़ अराजक तत्व, माहौल गर्माया:जूते चप्पल पहनकर नीला झंडा लहराया, ब्राह्मण समाज में आक्रोश, परशुराम चौक पर पहुंचे
    Next Article
    परिवार के साथ प्रयागराज गए सैनिक के घर चोरी:लखनऊ में 5 दिन से थाने के चक्कर लगा रहे, ट्विटर पर पोस्ट कर मांगी मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment