Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत डीएम ने DPS पर लगाया 1 लाख का जुर्माना:महंगी निजी किताबें बेचने का आरोप, स्कूल की मान्यता पर भी हो सकती है कार्रवाई

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। स्कूल परिसर में एनसीईआरटी की जगह निजी पब्लिकेशन की महंगी किताबें बेचने और संतोषजनक जवाब न देने पर यह कदम उठाया गया। मामला नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल को सामने आया। जब बरखेड़ा क्षेत्र की एक छात्रा ने डीएम संजय कुमार सिंह से निजी किताबों के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की। जांच टीम ने 8 अप्रैल को स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल परिसर के अंदर ही किताबों की दुकान संचालित हो रही थी। कक्षा 1 से 3 समेत अन्य कक्षाओं में एनसीईआरटी की किताबों के बजाय निजी पब्लिकेशन की महंगी किताबें पढ़ाई जा रही थीं, जिनकी कीमतें तय मानकों से काफी अधिक थीं। इसके बाद डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। प्रबंधन की इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए डीएम ने बैठक में 1 लाख रुपए का अर्थदंड लगाने का आदेश दिया। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर जुर्माने की राशि सरकारी कोष में जमा नहीं कराई गई, तो स्कूल की मान्यता पर भी कार्रवाई की जा सकती है। डीआईओएस राजीव कुमार सिंह ने बताया- स्कूल के निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन स्पष्ट मिला था। नोटिस का जवाब न मिलने पर डीएम के निर्देश पर जुर्माना लगाया गया है। आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा:दिल्ली से बिहार जा रही थी, कानपुर सेंट्रल पर RPF की महिला सिपाहियों ने उतारा, सुरक्षित डिलीवरी कराई
    Next Article
    लखनऊ बाबा साहब की जयंती पर भंडारा बांटा:अम्बेडकर छात्रावास में मनाया गया जन्मोत्सव , छात्र बोले-बाबा साहब हर पीड़ित की आवाज है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment