Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा:दिल्ली से बिहार जा रही थी, कानपुर सेंट्रल पर RPF की महिला सिपाहियों ने उतारा, सुरक्षित डिलीवरी कराई

    12 hours ago

    3

    0

    कानपुर में चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की समय रहते मदद कर सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। उसे ट्रेन से उतार कर रेलवे अस्पताल ले जाया गया। वहां प्रसव के बाद उसे जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया। हालत में सुधार होने पर उसे उसके घर बिहार भेज दिया गया। महिला को डिलीवरी कराने में आरपीएफ की महिला सिपाहियों रश्मि सचान और मिथलेश ने उसकी हर जरूरी मदद की। 2 तस्वीर देखिए… बिहार के नालंदा जिले के इब्राहिमपुर निवासी मुन्ना रविदास दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी सीता देवी (27) दिल्ली में उसके साथ ही रहती है। वह गर्भवती थी, इसलिए प्रसव के लिए दिल्ली से वापस अपने घर जा रही थी। वह सोमवार को दिल्ली में 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस पर सफर कर रही थी। रास्ते में उसे प्रसव पीड़ा हुई। उसके साथ सफर कर रहे दूसरे यात्रियों ने कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी दी। ट्रेन शाम शाम 6:25 पर कानपुर पहुंची। कंट्रोल रूम ने इसका संज्ञान लेकर RPF की सिपाही रश्मि सचान और मिथलेश को प्लेटफार्म पर भेजा। दोनों महिला सिपाहियों ने प्रसव पीड़ा से परेशान सीता देवी को सहारा देकर उतारा। स्टेशन के पास बने मधुराज अस्पताल से स्ट्रेचर मंगाया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रेन से उतारकर स्ट्रेचर के जरिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई और उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन पाटीदार ने बताया कि महिला की हालत में सुधार पर डॉक्टरों की सलाह के बाद मंगलवार की सुबह बिहार के लिए रवाना कर दिया गया। उसके साथ सफर कर रही बुजुर्ग महिला भी साथ में ही गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल के लख्मी विहार में अंबेडकर जयंती मनाने का विरोध:भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का दलित समाज की महिलाओं ने किया घेराव
    Next Article
    पीलीभीत डीएम ने DPS पर लगाया 1 लाख का जुर्माना:महंगी निजी किताबें बेचने का आरोप, स्कूल की मान्यता पर भी हो सकती है कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment