Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में परशुराम चौक पर चढे़ अराजक तत्व, माहौल गर्माया:जूते चप्पल पहनकर नीला झंडा लहराया, ब्राह्मण समाज में आक्रोश, परशुराम चौक पर पहुंचे

    10 hours ago

    2

    0

    आगरा में आंबेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी में रैली निकाल रहे कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किय। रैली के दौरान कुछ लोग परशुराम चौक के ऊपर चढ़ गए। वहां पर नीला झंडा लगा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही ब्राह्मण समाज के लोग भी पहुंच गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को संभाला। हालांकि शाम को बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम चौक पहुंच गए हैं। जमकर नारेबाजी की जा रही है। बाबा साहब की जयंती पर आगरा में जगह-जगह पर रैलियां निकाली जा रही है। दोपहर करीब साढे़ 12 बजे बाबा साहब के अनुयायी आवास विकास से रैली निकाल रहे थे। सेक्टर 6 में परशुराम चौक है। चौक पर भगवान परशुराम के फरसे को लगे हुए हैं। रैली में शामिल कुछ अराजक तत्व परशुराम चौक पर जूते-चप्पल पहनकर चढ़ गए। ब्राह्मण समाज के लोगों का आरोप है कि उन्होंने वहां पर लगे झंडे को हटाना चाहा। वहां पर नीला झंडा लगा दिया। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इसका वीडियो बनाकर वायरल किया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वो लोग परशुराम चौक पर पहुंच गए। सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि तब तक रैली में शामिल लोग वहां से जा चुके थे। दोनों ओर से हुई नोरबाजी थोड़ी देर बाद वहां से दूसरी रैली निकली। ब्राह्मण समाज के लोग भी वहां पर खडे़ थे। रैली में शामिल लोग और ब्राह्मण समाज के लोग भी नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। ब्राह्मण नेता मदन मोहन शर्मा का कहना है कि बाबा साहब का सभी लोग सम्मान करते हैं। हम भी उनकी जयंती में शामिल है। मगर, कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। भगवान परशुराम ब्राह्मणों के पूज्य है। जूते-चप्पल पहनकर चढ़ना। झंडे को उतारने का प्रयास किया। प्रशासन से मांग है कि ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। ब्राह्मण समाज का अल्टीमेटम घटना के बाद ब्राह्मण समाज के लोग शाम करीब 6 बजे परशुराम चौक पर एकत्रित हो गए। उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए। उनका कहना था कि पुलिस ने 24 घंटे में अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो ब्राह्मण समाज धरना प्रदर्शन करेगा। किसी भी हाल में इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बाबा साहब की जयंती पर रैली निकाल रही थी। कुछ युवकों ने चौराहे पर झंडा फहराया। किसी भी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। न ही परशुराम चौक पर कोई तोड़फोड़ की गई। कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई थी। एहतियातन पुलिस को परशुराम चौक पर भेजा गया, जिससे किसी प्रकार माहौल न बिगड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब बंदी में किराने की दुकान पर बिक्री का VIDEO:ललितपुर में अंबेडकर जयंती पर 60 रुपए का पाउच 80 में बिका
    Next Article
    बसा टीकरी में शराब ठेका खोलने का विरोध:ग्रामीणों ने किया हंगामा प्रदर्शन, प्रशासन को दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment