Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिलीपींस में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात होगी:आसियान समिट के बीच क्वाड नेताओं की बैठक करेंगे; आज मनीला रवाना होंगे PM

    21 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में मुलाकात होगी। दोनों नेता क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक आसियान समिट के बीच होगी। इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता शामिल होंगे। दो साल बाद चारों देशों के नेता आमने-सामने बैठकर बातचीत करेंगे। व्हाइट हाउस ने ट्रम्प के कार्यक्रम में इस बैठक की जानकारी दी है। फिलीपींस इस साल 11 देशों के संगठन आसियान की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक में शामिल होने के लिए आज मनीला रवाना होंगे। चीन के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा कर सकते हैं चारों देश क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इसकी शुरुआत 2007 में हुई थी, लेकिन एक साल बाद ही इसकी बैठकें बंद हो गईं। उस समय चिंता थी कि इससे चीन नाराज हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 2017 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान इस समूह को फिर से शुरू किया। इसका मकसद एशिया और प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को रोकना था। हालांकि, ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल में क्वाड देशों के नेताओं की बैठक नहीं बुलाई थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पिछले महीने ही कहा था कि क्वाड नेता मनीला में आसियान समिट के दौरान मिल सकते हैं। अब व्हाइट हाउस ने इस बैठक की पुष्टि कर दी है। फिलीपींस के राष्ट्रपति ने PM मोदी को आसियान समिट में बुलाया फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आसियान समिट में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। समिट में समुद्र की सुरक्षा, व्यापार, जलवायु परिवर्तन और एशियाई देशों के बीच सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। आसियान दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों का संगठन है। इसकी शुरुआत 8 अगस्त 1967 को हुई थी। उस समय इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड ने मिलकर इसे बनाया था। उस दौर में इस इलाके के कई देशों के बीच तनाव था। ऐसे में इन देशों ने मिलकर तय किया कि आपसी विवाद बातचीत से सुलझाएंगे और एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। इसी सोच के साथ आसियान की शुरुआत हुई थी। दुनिया के व्यापार की लाइफलाइन है दक्षिण-पूर्व एशिया दुनिया के कई बड़े देशों तक तेल और जरूरी सामान दक्षिण-पूर्व एशिया के समुद्री रास्तों से पहुंचता है। यह इलाका हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच है। यहां का मलक्का स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक है। मध्य-पूर्व से चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जाने वाला तेल भी इसी रास्ते से गुजरता है। इसके अलावा, दक्षिण चीन सागर से हर साल अरबों डॉलर का सामान दूसरे देशों तक पहुंचता है। इस रास्ते पर तनाव बढ़ने या जहाजों की आवाजाही रुकने से कई देशों में तेल और सामान की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसका असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है। यही वजह है कि भारत, चीन, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश इस इलाके पर नजर रखते हैं और यहां शांति बनाए रखना चाहते हैं। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का बड़ा साझेदार है आसियान भारत के लिए आसियान दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के साथ व्यापार और सुरक्षा बढ़ाने का बड़ा जरिया है। भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का मकसद भी इन देशों के साथ रिश्ते मजबूत करना है। भारत चाहता है कि इन देशों के साथ व्यापार बढ़े, सड़क और समुद्री रास्ते बेहतर हों और सुरक्षा के मुद्दों पर मिलकर काम किया जाए। हिंद-प्रशांत इलाके में शांति बनाए रखना भी भारत की प्राथमिकता है। भारत और आसियान ने 2026 को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है। साल 2027 में दोनों के बीच बातचीत शुरू होने के 35 साल और मजबूत रणनीतिक साझेदारी के 5 साल पूरे होंगे। ईस्ट एशिया समिट में 19 देशों के नेता होंगे शामिल 17 नवंबर को होने वाली भारत-आसियान समिट में भारत और आसियान के 11 सदस्य देश शामिल होंगे। इसमें दोनों पक्ष अपने रिश्तों की समीक्षा करेंगे। साथ ही 2026 से 2030 तक के लिए बने प्लान पर चर्चा करेंगे। इसमें व्यापार, सुरक्षा और दूसरे क्षेत्रों में साथ काम करने की योजनाएं शामिल हैं। इसी दिन ईस्ट एशिया समिट भी होगी। इसमें आसियान के 11 देशों के अलावा भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल होंगे। यानी इस बैठक में कुल 19 देश हिस्सा लेंगे। इसमें एशिया और दुनिया से जुड़े बड़े मुद्दों पर बात होगी। आसियान ने तुर्किये को 12वां डायलॉग पार्टनर बनाया आसियान ने तुर्किये को अपना 12वां डायलॉग पार्टनर बनाया है। अब तुर्किये इस संगठन के साथ नियमित बातचीत कर सकेगा और अलग-अलग मुद्दों पर मिलकर काम कर सकेगा। वहीं, डेनमार्क, जर्मनी और कतर को कुछ खास क्षेत्रों में सहयोग के लिए पार्टनर बनाया गया है। समिट में डिजिटल कारोबार से जुड़ा समझौता 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे सदस्य देशों के बीच ऑनलाइन कारोबार और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में फिलीपींस ने इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल के साथ अपने खानपान और संस्कृति से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में गली क्रिकेट खेला:सचिन से मुलाकात की; मेट्रो में सफर करेंगे; 18 नवंबर को PM मोदी से मिलेंगे
    Next Article
    थाईलैंड के फुकेट में इमारत में आग, 11 की मौत:बाइक स्टोर से लपटें फैली, पास के ट्रांसफॉर्मर में हुआ था धमाका

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment