Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाईलैंड के फुकेट में इमारत में आग, 11 की मौत:बाइक स्टोर से लपटें फैली, पास के ट्रांसफॉर्मर में हुआ था धमाका

    16 hours ago

    1

    0

    थाईलैंड के फुकेट द्वीप पर सोमवार तड़के एक इमारत में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हुए हैं। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मोटरसाइकिल किराए पर देने की दुकान थी और ऊपर की मंजिलों पर लोग रहते थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग लगने से कुछ देर पहले पास के बिजली ट्रांसफॉर्मर में धमाका हुआ था। हालांकि, पुलिस आग लगने की असली वजह की जांच कर रही है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब 2 बजे लगी। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआत में किसी विदेशी नागरिक के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। दुकान में रखी 100 बाइक से तेजी से फैली आग फुकेट के गवर्नर चोडनारिन कोएडसोम के मुताबिक, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में करीब 100 मोटरसाइकिलें रखी थीं। वहां गैस, इंजन ऑयल, प्लास्टिक का सामान और टायर भी रखे हुए थे। गवर्नर ने बताया कि इन ज्वलनशील चीजों की वजह से आग तेजी से फैल सकती है। इनसे उठे घने और जहरीले धुएं ने भी लोगों के लिए खतरा बढ़ा दिया। तीसरी और पांचवीं मंजिल पर मिले शव अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के बाद लोग बचने के लिए इमारत की ऊपरी मंजिलों की ओर भागे। एक शव तीसरी मंजिल पर मिला, जबकि 10 शव पांचवीं मंजिल पर पाए गए। घटना वाली इमारत फुकेट के पश्चिमी तट पर मशहूर पातोंग बीच के पास एक कस्बे में है। फुकेट दक्षिणी थाईलैंड का एक द्वीप है और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। चार महीने पहले बैंकॉक के बार में लगी थी आग करीब चार महीने पहले 12 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के चातुचक जिले में एक बार में आग लग गई थी। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 63 घायल हुए थे। शुरुआती जांच में बिजली के सिस्टम में खराबी की आशंका जताई गई थी। एक म्यूजीशियन ने बताया था कि बिजली जाने से कुछ देर पहले मंच के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकल रहा था। इसके बाद धमाके की आवाज आई और देखते ही देखते पूरे बार में धुआं भर गया। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया था। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में गली क्रिकेट खेला:सचिन से मुलाकात की; मेट्रो में सफर करेंगे; 18 नवंबर को PM मोदी से मिलेंगे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन तीन दिन के भारत दौरे पर सोमवार को मुंबई पहुंचे। दोनों का स्वागत सचिन तेंदुलकर ने किया। इस दौरान विलियम और केट ने मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट भी खेला। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिलीपींस में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात होगी:आसियान समिट के बीच क्वाड नेताओं की बैठक करेंगे; आज मनीला रवाना होंगे PM
    Next Article
    इजराइल अपने पायलट को 40 साल तक खोजता रहा:दो ईरानी जनरल को अगवा किया, एक की हत्या की; खुलासा- लेबनान में मारा गया था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment