Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में गली क्रिकेट खेला:सचिन से मुलाकात की; मेट्रो में सफर करेंगे; 18 नवंबर को PM मोदी से मिलेंगे

    20 hours ago

    1

    0

    ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन तीन दिन के भारत दौरे पर सोमवार को मुंबई पहुंचे। दोनों का स्वागत सचिन तेंदुलकर ने किया। इस दौरान विलियम और केट ने मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट भी खेला। दोनों 17 नवंबर को होने वाले अर्थशॉट प्राइज समारोह में शामिल होंगे। इसके अगले दिन यानी 18 नवंबर को वे दिल्ली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विलियम और केट का यह दूसरा आधिकारिक भारत दौरा है। इससे पहले दोनों अप्रैल 2016 में भारत आए थे। विलियम मेट्रो में सफर करेंगे, केट अस्पताल जाएंगी प्रिंस विलियम और केट मिडलटन मुंबई दौरे के दौरान शहर की मेट्रो में सफर करेंगे। केट एक अस्पताल भी जाएंगी। दोनों मुंबई के लोगों से मिलेंगे और शहर में पर्यावरण बचाने और नई तकनीक से जुड़े कामों के बारे में जानेंगे। दोनों मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान क्रिकेट, फैशन और फिल्मों के जरिए भारत और ब्रिटेन के पुराने रिश्तों को दिखाया जाएगा। अर्थशॉट प्राइज विजेताओं को 11-11 करोड़ रुपए देंगे प्रिंस विलियम ने करीब 6 साल पहले अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत की थी। इसका मकसद पर्यावरण की समस्याओं के समाधान के नए तरीके खोजने वाले लोगों और संस्थाओं को बढ़ावा देना है। हर साल 5 विजेताओं को चुना जाता है। हर विजेता को 10 लाख पाउंड यानी करीब 11 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। इस साल 17 नवंबर को मुंबई में इस पुरस्कार का छठा समारोह होगा। केंसिंग्टन पैलेस के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसके लिए भारत के 24 राज्यों के 15 हजार स्कूलों तक कार्यक्रम पहुंचाया गया है। समारोह से पहले प्रिंस विलियम पुरस्कार के फाइनलिस्ट से मुलाकात करेंगे। इस साल भारत की महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी भी फाइनलिस्ट में शामिल है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बनाती है। पहली बार बच्चों के लिए होगा अर्थशॉट अवॉर्ड इस बार पहली बार बच्चों के लिए चिल्ड्रन्स अर्थशॉट अवॉर्ड समारोह भी होगा। इसमें 9 से 17 साल के बच्चों के पर्यावरण बचाने से जुड़े विचारों और कामों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए बच्चों को अपने आसपास की पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान तैयार करने के लिए आमंत्रित किया गया था। सचिन, आलिया और श्रेया घोषाल भी शामिल होंगे अर्थशॉट प्राइज की अवॉर्ड नाइट में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रामी मालेक शामिल होंगे। फिल्ममेकर करण जौहर कार्यक्रम को होस्ट करेंगे। गायिका श्रेया घोषाल ब्रिटिश बैंड टेक दैट के साथ प्रस्तुति देंगी। यह बैंड पहली बार भारत में परफॉर्म करेगा। मुंबई की संगीतकार मर्लिन डी'सूजा के नेतृत्व में अर्थशॉट ऑर्केस्ट्रा भी प्रस्तुति देगा। इसके अलावा भारत का पहला ऑल-फीमेल हिप-हॉप ग्रुप वाइल्ड वाइल्ड वुमन भी परफॉर्म करेगा। भारत ने दिए सबसे ज्यादा विजेता और फाइनलिस्ट अर्थशॉट प्राइज के मुताबिक, अब तक भारत से सबसे ज्यादा विजेता और फाइनलिस्ट चुने गए हैं। यह पुरस्कार जलवायु परिवर्तन, कचरे, वायु प्रदूषण, समुद्रों के संरक्षण और पेड़-पौधों व जीव-जंतुओं को बचाने से जुड़े समाधानों के लिए दिया जाता है। अर्थशॉट प्राइज के CEO जेसन नॉफ ने कहा कि मुंबई में होने वाला समारोह भारत के पर्यावरण से जुड़े काम, नई सोच और संस्कृति को दुनिया के सामने लाने का बड़ा मौका है। उनके मुताबिक, इस बार पुरस्कार समारोह में अब तक का सबसे बड़ा स्कूल कार्यक्रम और कई खास प्रस्तुतियां होंगी। मुंबई के बाद दिल्ली जाकर मोदी से मिलेंगे मुंबई का दौरा पूरा करने के बाद प्रिंस विलियम और केट 18 नवंबर को दिल्ली जाएंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही उनका भारत दौरा खत्म हो जाएगा। ब्रिटेन के कार्यवाहक हाई कमिश्नर ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के लोगों के बीच पुराने रिश्तों को मजबूत करने का मौका है। भारत और ब्रिटेन टेक्नोलॉजी, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… एनवीडिया के CEO पद पर लौट सकते हैं जेन्सन हुआंग:इलॉन मस्क समेत कई दिग्गज समर्थन में उतरे, कंपनी के बोर्ड पर बना रहे दबाव दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग कंपनी की कमान फिर संभाल सकते हैं।टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क समेत सिलिकॉन वैली के कई बड़े कारोबारी उनकी वापसी के समर्थन में उतर आए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया नाला पुल के छठ घाट पर पर्व शांतिपूर्ण संपन्न:महराजगंज में श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया; सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही
    Next Article
    फिलीपींस में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात होगी:आसियान समिट के बीच क्वाड नेताओं की बैठक करेंगे; आज मनीला रवाना होंगे PM

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment