Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फैजुल्लागंज की गलियों में बह रहा सीवर का पानी:बारिश से पहले बढ़ी लोगों की चिंता; कई कॉलोनियों में सीवर-पानी कनेक्शन नहीं

    18 hours ago

    2

    0

    फैजुल्लागंज में सबसे खराब स्थिति सड़कों की है। सड़क पर गड्‌ढे के साथ में घरो से निकला पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। सीवर की समस्या पूरे वार्ड में मौजूद हैं। अधिकतर कॉलोनियां कच्ची हैं। इस बीच सीवर और पानी का कनेक्शन कॉलोनियों में नहीं है। डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन की स्थिति भी खराब बनी हुई है। सड़क और खाली प्लाटों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। पार्षद के घर की तरफ जाने वाली सड़क पर काकोरी के नायकों के नाम रंग रोगन कर सड़क का निर्माण किया गया है। नालियों में गंदगी का अंबार है। बारिश होने पर पूरे वार्ड में लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ सकती है। सबसे पहले 3 तस्वीरों में देखिए वॉर्ड की ग्राउंड रियलिटी… वार्ड की बड़ी समस्याएं खस्ताहाल सड़कें बनीं बड़ी समस्या. वार्ड की अधिकांश सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। पूरे क्षेत्र में अनियोजित कॉलोनियों के कारण बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। साईं सिटी कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, शिव नगर कॉलोनी, गौरी शंकर कॉलोनी, दाउद नगर, आरजू नगर और काली गांव जैसे प्रमुख इलाकों की सड़कों से बजरी उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सड़क पर भर रहा सीवर का पानी. अनियोजित कॉलोनियां प्राइवेट बिल्डरों ने एलडीए नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत से मिलकर पूरे वार्ड में काट दी है। यहां पर अब आम लोग बस भी गए हैं, लेकिन आने आने का रास्ता नहीं होने के चलते परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने कई बार शिकायत भी की है। साईं सिटी कॉलोनी, शिव नगर और गौश नगर में लोगों के चलने तक के रास्ते नहीं हैं। ऐसे में खस्ताहाल सड़क पर लोग परेशान हो रहे। सड़क से बजरी उखड़ रही है। नाले नालियों का अभाव. अधिकतर इलाको में वार्ड की सड़क पर नाले और नालियां ही नहीं बनी हैं। इसके कारण सड़क पर पानी भरा रहता है। सीवर का गंदा पानी साईं सिटी से लेकर पूरे वार्ड की सड़क पर भर रहा है। पार्कों की स्थिति भी वार्ड में बेहद खराब है। यहां पर गंदा पानी भर रहा है। अधिकतर इलाकों में सीवर और पानी की पाइपलाइन भी नहीं है। ऐसे में लोगों के घरों पर हजारों रुपए का बिल भी जलकल विभाग की तरफ से भेजा जा रहा है। गंदगी का अंबार. वार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। डोर टू डोर कूडा कलेक्शन की स्थिति खराब है। कई जगहों पर खुले प्लॉट के साथ में सड़क और गलियों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोगों का कहना है कि साफ सफाई भी वार्ड में रोजाना नहीं हो रही है। दूसरे तीसरे दिन रास्तों पर झाडू लगाने का काम किया जाता है। ऐसे में स्वच्छता की मुहिम को झटका लग रहा है। कूड़ा की गाड़ियां कई दिनों तक नहीं आने पर बीमारी का खतरा रहता है। इसलिए लोग कूड़ा अपने घरों से बाहर कर देते हैं। लोग बोले- लखनऊ शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद से भी गंदा साईं सिटी में रहने वाली गौरी वर्मा बताती हैं कि हमारे यहां सबसे बड़ी समस्या गंदगी, खराब सड़कें, नाले और सीवर लाइन की है। सड़कों पर हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। पानी और गंदगी की वजह से बच्चों को बाहर निकलने में दिक्कत होती है और गाड़ियां लाने-ले जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब कोई मेहमान घर आता है, तो यहां के हालात देखकर बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है। कॉलोनी का एक पार्क बन रहा था, जिसका काम भी बीच में ही रुका पड़ा है। जिस स्तर की यह कालोनी है, उस हिसाब से यहां विकास कार्य होने चाहिए, लेकिन यहां का डेवलपमेंट पूरी तरह ठप है। प्रशासन को यहां की सब सुविधाएं देखनी चाहिए, इस तरह गंदगी नहीं होनी चाहिए। आजकल तो कहीं भी ऐसी गंदगी नहीं दिखती, मैं फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर भी रहकर आई हूं, वहां आपको एक जगह भी गंदगी नहीं मिलेगी। 5 साल से सड़क पर भर रहा पानी नेहा मिश्रा साईं सिटी की रहने वाली हैं। उनका कहना है कि सड़कों पर पानी भरा हुआ है, जिससे बच्चों को निकलने में बहुत दिक्कत होती है। कभी-कभी तो बच्चों को गोद में लेकर पानी से गुजरना पड़ता है, जहां बच्चे गिर जाते हैं और उनके स्कूल बैग भी भीग जाते हैं। अमित मिश्रा आईआईएम रोड पर रहते हैं। वह कहते हैं- हमारी पार्षद रश्मि सिंह हैं और उनका हमेशा यही कहना होता है कि 'काम हो जाएगा'। जब से यह सड़क बनी है, पिछले 5 सालों से लगभग यही हालात बने हुए हैं। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए हमें उन्हें गोद में उठाकर इस गंदे पानी से पार कराना पड़ता है। सड़कों की इस हालत और गड्ढों के कारण स्कूल बसें भी यहां आने को तैयार नहीं होतीं। मम्मी पापा गोद में उठा कर बच्चों को पार कराते हैं सड़क वाणी बताती हैं कि घर के सामने हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे हमें स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है। वहां से पार होने के लिए हमें मम्मी या पापा की मदद लेनी पड़ती है, जो हमें अपनी गोद में उठाकर उस गंदे पानी से बाहर निकालते हैं। यह समस्या बहुत दिनों से बनी हुई है और वहां से कूदकर या संभलकर निकलने में काफी दिक्कत होती है। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि इस पानी की समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए और इसे यहां जमा होने से रोका जाए। शेरवानी नगर के रहने वाले गौतम बताते हैं कि हमारे यहां मुख्य समस्या यह है कि सड़क अभी तक बनी नहीं है। अगर यह सड़क बन जाती तो बहुत अच्छा रहता, क्योंकि न बनने की वजह से कई तरह की परेशानियां और समस्याएं हो रही हैं। जहां तक अन्य सुविधाओं की बात है, तो डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन ठीक आ रहा है, उसमें कोई दिक्कत नहीं है। बिजली की व्यवस्था भी अच्छी है। पानी को लेकर भी कोई बड़ी समस्या नहीं है, हालांकि यहां सरकारी सप्लाई की पाइपलाइन नहीं है, इसलिए हम सब अपना समरसेबल का पानी ही इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के बने मकान सड़क नहीं गौसनगर में प्रधानमंत्री सड़क योजना से मकान बने हैं, लेकिन सड़क, नाली,पानी और सीवर तक की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग करीब 10 साल से वहां पर रह रहे हैं। उदय प्रताप यादव बताते हैं कि हमारे यहां की सड़क अभी तक ठीक नहीं हुई है। जब भी पार्षद से इस बारे में कहा जाता है, तो बस यही आश्वासन मिलता है कि पैसा पास हो रहा है और काम जल्द हो जाएगा। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। यहां बारिश होते ही पानी भर जाता है। इसके अलावा, यहां कुछ मकान मालिकों ने सड़क किनारे बनी दुकानों को आगे तक बढ़ाने की छूट दे दी है, जिससे दुकानदार सड़क पर सामान लगाते हैं। इस अतिक्रमण की शिकायत करने पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती और आपसी सुलह कराकर मामला टाल दिया जाता है। सविता यादव कहती हैं- कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नियमित रूप से नहीं आती, जब हम फोन करते हैं, तब कहीं जाकर वो आते हैं। इसके बावजूद वे बिल के पैसे बढ़ाते रहते हैं कि कभी ₹100 लेंगे तो कभी ज्यादा, लेकिन सेवा के नाम पर वे समय से कूड़ा लेने नहीं आते। पानी के लिए यहां सरकारी पाइपलाइन नहीं है, हम सब समरसेबल का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सीवर का बिल बराबर आता है। खुद झाड़ू लगाकर कूड़ा साफ करते हैं लोग रजिया गौसनगर में रहती हैं। वह बताती हैं कि यहां नाली, सड़क और कूड़े की बहुत सारी समस्या हैं। घर के पास ही एक खाली प्लाट पड़ा है, जहां लोग लगातार कूड़ा फेंक देते हैं। मैं वहां रोज झाड़ू लगाती हूं और खुद सफाई करती हूं, पूरा मोहल्ला इस बात का गवाह है। गंदे पानी के भराव से मच्छरों का प्रकोप अक्षय सिंह निवासी, शिव मंदिर रोड बताते हैं कि यहां पर पानी जमा होने की बहुत बड़ी समस्या है। इस बारे में स्थानीय नेताओं को भी अवगत कराया जा चुका है और सीएम पोर्टल पर भी कई बार शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद भी अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। सड़कों पर इस तरह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और भारी बदबू आती है। बच्चे बाहर खेलते हैं, जिससे उन्हें बीमारियों का खतरा बना रहता है। पानी भरा होने के कारण बच्चे खुद से रास्ता पार नहीं कर सकते, इसलिए उन्हें स्कूल भेजने के लिए हमें अपनी गाड़ी से छोड़ना पड़ता है या फिर वैन लगानी पड़ती है कच्चे वार्ड को पक्का करने का काम किया पार्षद के बेटे प्रतिनिधि सत्यदेव सिंह बताते हैं कि हमारे वार्ड की सबसे बड़ी समस्या दो मुख्य मार्ग थे। पहला हम्जा मार्केट से मुस्कान पीसीओ होते हुए गायत्री नगर नटवीर बाबा मजार तक, जिसे हमने लगभग 400 मीटर से भी ज्यादा लंबा मुख्य मार्ग पूरा कर दिया है। दूसरी समस्या बेरी होटल रोड थी। जो मुर्गी फार्म की तरफ जाती है, उसका काम भी अभी चल रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा वह मुख्य मार्ग बनाया जा रहा है। इसके अलावा हमने साइंस सिटी मुख्य मार्ग और सिमरा गांव के श्मशान घाट की बड़ी समस्या को भी हल कर दिया है। यह एक कच्चा क्षेत्र है, लेकिन यहां युद्ध स्तर पर सड़कों का काम हुआ है और लगभग 70 फीसदी मुख्य मार्ग पूरे कर लिए गए हैं। ----------------------------- इस वार्ड को भी जानिए- अचार्य नरेंद्र देव वार्ड में सुलभ शौचालय पर कब्जा : 2 फीट की ऊंचाई पर बिजली के तार; गंदे पानी और जर्जर खंभों से लोग परेशान पुराने लखनऊ के वार्ड नंबर-99 अचार्य नरेंद्र देव के कंघी टोला इलाके में सुलभ शौचालय पर पिछले 20 साल से अवैध कब्जे का आरोप है। सीवर ओवरफ्लो, गंदे पानी की सप्लाई, डोर-टु-डोर कूड़ा कलेक्शन की खराब व्यवस्था और जर्जर बिजली खंभों से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन गलत तरीके से डाली गई है। शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में अग्निशमन जांच से पहले कोचिंग सेंटर बंद:कई सेंटरों पर ताले, सिर्फ सात के पास फायर NOC
    Next Article
    सुल्तानपुर में होर्डिंग विवाद पर मारपीट और पथराव का मामला:पुलिस ने 18 नामजद और 15 अज्ञात पर मुकदमा किया दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment