Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा SSP ने पासिंग आउट परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया:रिक्रूट आरक्षियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    एटा की पुलिस लाइन में आगामी पासिंग आउट परेड के सफल आयोजन के लिए रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. इलामारन जी ने इस रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व रिक्रूट आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने टोलीवार मार्च पोस्ट का अवलोकन किया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्नआउट और कदमताल के समन्वय की सराहना करते हुए इसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम बताया। रिहर्सल के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलाई गई। इसका उद्देश्य मुख्य समारोह के समय प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के बाद, एसएसपी ने रिक्रूट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए आत्मरक्षा के गुर, कानून का ज्ञान और अनुशासन को अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है। एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का निस्तारण अत्यंत संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आम जनमानस से मधुर व्यवहार करने के लिए भी कहा। एसएसपी ने बताया कि इस बैच को आधुनिक साइबर अपराधों से निपटने और डिजिटल युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। मुख्य पासिंग आउट परेड के आयोजन के लिए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सजावट, सुरक्षा और अतिथियों के बैठने की व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/सदर संकल्प दीप कुशवाह, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर नीतीश गर्ग, क्षेत्राधिकारी यातायात संजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव:अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    जनप्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, बेटी से छेड़छाड़ का आरोप:सहारनपुर में पीड़ित परिवार ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, सुरक्षा और न्याय की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment