Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनप्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, बेटी से छेड़छाड़ का आरोप:सहारनपुर में पीड़ित परिवार ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, सुरक्षा और न्याय की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शुक्रवार को ग्राम बिलासपुर निवासी भोपाल सिंह अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी और बेटी के साथ दर्जनों ग्रामीणों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। भोपाल सिंह ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में उन पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में नामजद आरोपियों पर गंभीर धाराएं लगाई गईं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका दावा है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण पुलिस और प्रशासन निष्क्रिय बने हुए हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि भोपाल सिंह की पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं। उनके इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर वे लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों ने मदद का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई। भोपाल सिंह का यह भी आरोप है कि ग्राम समाज की एक जमीन पर, जिसका वे लंबे समय से उपयोग कर रहे थे, कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनकी बेटी के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने इस शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार के अनुसार, उन्होंने 112 नंबर पर कई बार कॉल किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने पर भी उन्हें टाल दिया गया। परिवार का आरोप है कि उन पर एक जनप्रतिनिधि के साथ समझौता करने का दबाव बनाया गया। धरने पर बैठे भोपाल सिंह ने अपनी और परिवार की जान को खतरा बताया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए और उनकी बेटी के साथ हुई घटना में न्याय सुनिश्चित किया जाए। धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने भी प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा SSP ने पासिंग आउट परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया:रिक्रूट आरक्षियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
    Next Article
    गाजीपुर घटना पर विश्वकर्मा समाज ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या, पूर्व मंत्री पर हमले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment