Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में दिनदहाड़े भैंस चोरी,ग्रामीणों ने 3 बदमाशों को पकड़ा:लोगों ने पिकअप का पीछा कर रोककर पुलिस के हवाले किया

    3 hours ago

    2

    0

    एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े भैंस चोरी का मामला सामने आया है। नगला धनी के समीप से एक भैंस चोरी कर पिकअप में लादकर ले जा रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। यह घटना तब हुई जब बदमाश चोरी की गई भैंस को मैक्स पिकअप में लादकर अलीगढ़ की ओर ले जा रहे थे। ग्रामीणों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की घेराबंदी देख चोरों ने मैक्स पिकअप को वापस जलेसर की ओर मोड़ दिया और तेज रफ्तार से भागने लगे। ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर मैक्स पिकअप को घेर लिया और तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। अन्नियां गांव निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी भैंस को सड़क किनारे पेड़ की छांव में बांधा था, जिसे ये बदमाश चुराकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों की सजगता से उनकी भैंस वापस मिल गई। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। जलेसर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कप्तान सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में किताबों पर कमीशनखोरी का आरोप:स्कूलों द्वारा निर्धारित दुकानों से खरीदने को मजबूर अभिभावक
    Next Article
    अलीगढ़ के टीकाराम डिग्री कॉलेज में चपरासी की हत्या:कैंपस में पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की कोशिश की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment