Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ के टीकाराम डिग्री कॉलेज में चपरासी की हत्या:कैंपस में पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की कोशिश की

    5 hours ago

    2

    0

    ​अलीगढ़ के टीकाराम कन्या महाविद्यालय परिसर में चपरासी धर्मेंद्र (42) की हत्या कर शव जलाने की कोशिश की गई। रविवार सुबह करीब 11:00 बजे शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना क्वार्सी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार से लापता था धर्मेंद्र ​धर्मेंद्र शनिवार को ड्यूटी से घर से नहीं लौटे। देर रात तक कोई पता नहीं चला। रात से परिजन तलाश कर रहे थे। परिजन को उम्मीद थी कि वे रविवार सुबह 6:00 बजे अपनी ड्यूटी पर कॉलेज पहुंच जाएंगे, लेकिन जब वहां भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद दोपहर करीब 11:30 बजे कॉलेज परिसर के भीतर ही धर्मेंद्र का शव बरामद हुआ। शनिवार को ड्यूटी पर गए थे ​प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धर्मेंद्र सुबह करीब सवा छह बजे अपनी ड्यूटी के लिए कॉलेज पहुंचे थे। आशंका जताई जा रही है कि पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को आग लगाने की कोशिश की ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। खंगाले जा रहे सीसीटीवी सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि सुबह कॉलेज परिसर में शव होने की जानकारी मिली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के सभी कारणों और रंजिश का पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं, जिससे हमलावरों का पता लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में दिनदहाड़े भैंस चोरी,ग्रामीणों ने 3 बदमाशों को पकड़ा:लोगों ने पिकअप का पीछा कर रोककर पुलिस के हवाले किया
    Next Article
    लखनऊ में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर के टेंडर पर उठे सवाल:शासन में हुई शिकायत; आरोपी निजी कंपनी को फायदा पहुंचने के लिए बदले नियम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment