Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में किताबों पर कमीशनखोरी का आरोप:स्कूलों द्वारा निर्धारित दुकानों से खरीदने को मजबूर अभिभावक

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही स्कूलों और कोर्स विक्रेताओं की मिलीभगत से किताबों पर कमीशनखोरी का खेल शुरू हो गया है। नर्सरी और कक्षा एक के बच्चों के कोर्स की कीमत 3500 से 4000 रुपये तक पहुंचने से अभिभावकों में भारी नाराजगी है। अभिभावकों का आरोप है कि सीबीएसई बोर्ड से जुड़े कई स्कूल उन्हें निर्धारित दुकानों से ही कोर्स खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें बंडल के रूप में दी जा रही हैं, जिनमें अक्सर अनावश्यक सामान भी शामिल होता है। अभिभावक स्वाति ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग किताबें खरीदने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार ने मना कर दिया और पूरा बंडल लेने पर जोर दिया। पवन नामक अभिभावक ने कहा कि बंडल में पेंसिल, पेन और ज्योमेट्री बॉक्स जैसे सामान भी जबरन शामिल कर दिए जाते हैं, जिनकी आवश्यकता नहीं होती। अभिभावकों के पास कोई विकल्प नहीं बचता रमेश नामक अभिभावक के अनुसार, सरकारी स्तर पर कोई निगरानी न होने के कारण मनमानी वसूली की जा रही है। कपिल ने बताया कि हर साल किताबों के दाम बढ़ा दिए जाते हैं और स्कूल केवल चुनिंदा दुकानों के नाम सुझाते हैं, जिससे अभिभावकों के पास कोई विकल्प नहीं बचता। प्रवीण शर्मा ने इस स्थिति को अभिभावकों का सीधा शोषण बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों ने सामूहिक रूप से जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कराने और कमीशनखोरी पर रोक लगाने की अपील की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीईटी अनिवार्यता: शिक्षक 4 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे:सुल्तानपुर में बैठक कर दिल्ली प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति
    Next Article
    एटा में दिनदहाड़े भैंस चोरी,ग्रामीणों ने 3 बदमाशों को पकड़ा:लोगों ने पिकअप का पीछा कर रोककर पुलिस के हवाले किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment