Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं मौत के मुंह से लौटी हूं, Amit Shah के आरोपों पर बोलीं Mamata Banerjee

    2 hours from now

    2

    0

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई है। दरअसल, अमित शाह ने एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ 'राजनीतिक आरोपपत्र' जारी करते हुए ममता बनर्जी पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया था। शाह ने कहा था कि चुनाव के समय ममता कभी अपनी चोट तो कभी चुनाव आयोग को मुद्दा बनाकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश करती हैं।ममता ने कहा, मौत के मुंह से लौटकर आई हूंपुरुलिया जिले के मानबाजार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने अमित शाह को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा, 'जो लोग कह रहे हैं कि मैं चुनाव के दौरान पट्टी बांधकर घूमती हूं, वे जाकर मेरी विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट देख लें। मैं बार-बार मौत के मुंह से वापस लौटी हूं।' उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या 2021 के चुनाव के दौरान उन्हें जानबूझकर चोट पहुंचाई गई थी और क्या अब उन्हें जान से मारने की कोई योजना बनाई जा रही है? इसे भी पढ़ें: Palakkad से PM Modi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- पाई-पाई का हिसाब होगाअमित शाह के खिलाफ चार्जशीट की मांगअमित शाह द्वारा टीएमसी सरकार के खिलाफ जारी किए गए आरोपपत्र पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खुद शाह के खिलाफ उनके पुराने कृत्यों के लिए चार्जशीट दाखिल होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता केवल राज्य की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनकी सरकार ने बंगाल के विकास के लिए निरंतर काम किया है। इसे भी पढ़ें: Assam Election के लिए Mallikarjun Kharge ने किए 5 बड़े ऐलान, क्या भाजपा की बढ़ेगी टेंशन?जन कल्याणकारी योजनाओं पर खतराममता बनर्जी ने राज्य की महिलाओं को सचेत करते हुए कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वह 'लक्ष्मी भंडार' जैसी लोकप्रिय योजनाओं को बंद कर देगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा लोगों की खान-पान की पसंद और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर पाबंदी लगाने की कोशिश करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहित शर्मा को लेकर पूर्व चयनकर्ता ने दिया बड़ा बयान, कहा - KKR की गेंदबाजी को हलवा बनाकर खा जाएंगे हिटमैन
    Next Article
    'ट्रंप की सेना की नस्लें मिटा देंगे', ईरान की संसद का दावा- देश में घुसने की प्लानिंग कर रहा US; चैलेंज करते हुए कहा- आ जाओ, तबाही मचा देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment