Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रदेश में गुंडाराज और दलितों पिछड़ों पर बढ़ा अत्याचार-चंद्रशेखर आज़ाद:सीतापुर में 2027 में 403 सीटों पर चुनान लड़ने का ऐलान किया

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की सक्रियता और रणनीति का खुलासा किया। चंद्रशेखर आज़ाद ने सीतापुर में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट करते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम प्रदेशभर में तेजी से संगठन मजबूत कर रही है। सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। लखीमपुर कार्यक्रम से लौटते समय कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी पिछले कई महीनों से प्रदेशभर में रैलियां और जनसंपर्क अभियान चला रही है। अब तक 18 मंडलों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि आठ बड़ी रैलियां भी हो चुकी हैं। आने वाले समय में बहुजन पंचायत जैसे कार्यक्रमों के जरिए संगठन को और मजबूत किया जाएगा। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्य स्वागतयोग्य हैं, लेकिन जनता के टैक्स के पैसे का सही उपयोग और योजनाओं की स्थिरता भी उतनी ही जरूरी है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चंद्रशेखर आज़ाद ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में “गुंडाराज” जैसी स्थिति बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों और आदिवासियों पर अत्याचार बढ़े हैं। बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर नीति को लेकर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की। शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं पर भी उन्होंने सवाल उठाए। युवाओं में असंतोष का जिक्र करते हुए उन्होंने पेपर लीक जैसी घटनाओं को गंभीर समस्या बताया। पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदलते राजनीतिक माहौल से घबराकर चुनाव कराने से बच रही है, जबकि उनकी पार्टी गांव-गांव में मजबूत हो रही है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल पार्टी 403 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव वंचित वर्गों के मुद्दों पर लड़ा जाएगा और उनकी पार्टी एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश:पैसों के लेकर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    लड़कियों ने सिपाही को पकड़कर पीटा, वर्दी फाड़ी, VIDEO:सुल्तानपुर में मोबाइल छीना; छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने गई थी टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment