Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसएस चिल्ड्रन अकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह:मेधावी छात्राओं और पूर्व छात्रा एसडीएम दीक्षा अग्रवाल का सम्मान

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित एस. एस. चिल्ड्रन अकेडमी गर्ल्स स्कूल में कक्षा 6 से 11 तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय की पूर्व छात्रा और अब उप जिलाधिकारी (एसडीएम) दीक्षा अग्रवाल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मृदुल अग्रवाल, प्रबंधिका डॉ. साधना अग्रवाल और निदेशक सुनील अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 11 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्राओं के सम्मान से अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. मृदुल अग्रवाल ने सभी छात्राओं और उनके माता-पिता का स्वागत किया। उन्होंने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। इसी अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा दीक्षा अग्रवाल को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पद पर नियुक्त होने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। दीक्षा ने अपनी कक्षा 1 से 10 तक की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की है। सम्मान समारोह के दौरान दीक्षा अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित 7 से 8 घंटे की पढ़ाई और निरंतर मेहनत के बल पर ही वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। कार्यक्रम का संचालन लुबना अंसारी एवं रुखसार फातिमा ने किया, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहुजन अधिकार सेना ने निजी स्कूलों के खिलाफ किया प्रदर्शन:सुलतानपुर में महंगी किताबों पर रोक लगाने की मांग, CM को भेजा ज्ञापन
    Next Article
    बागपत में प्लॉट विवाद के दौरान युवक से मारपीट:अतिक्रमण का विरोध करने पर हुई मारपीट, पीड़ित ने सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment