Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहुजन अधिकार सेना ने निजी स्कूलों के खिलाफ किया प्रदर्शन:सुलतानपुर में महंगी किताबों पर रोक लगाने की मांग, CM को भेजा ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में बहुजन अधिकार सेना ने निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वसूली, महंगी किताबों और बार-बार ड्रेस बदलने के दबाव के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय कमांडर विजय राणा चमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें प्रदेश में 'समान शिक्षा व्यवस्था' लागू करने और निजी स्कूलों पर नियंत्रण करने की मांग की गई है। संगठन ने आरोप लगाया है कि निजी विद्यालय शिक्षा के नाम पर आर्थिक शोषण का माध्यम बन चुके हैं। यह स्थिति भारतीय संविधान की भावना के विपरीत है और शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है।बहुजन अधिकार सेना ने सरकार के सामने पांच मुख्य मांगें रखी हैं। इनमें यूकेजी से कक्षा 8 तक के सभी निजी स्कूलों के लिए एक समान अधिकतम फीस सीमा तय करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, संगठन ने पूरे प्रदेश में केवल एनसीईआरटी या राज्य बोर्ड की पुस्तकें अनिवार्य करने की मांग की है। संगठन ने बार-बार ड्रेस बदलने पर रोक लगाने और सभी स्कूलों में एक समान ड्रेस कोड लागू करने की भी मांग की है। प्रत्येक जिले में 'फीस नियामक समिति' बनाकर स्कूलों की सख्त निगरानी करने की भी मांग की गई है। संगठन ने यह भी कहा है कि मनमानी करने वाले स्कूलों पर भारी जुर्माना लगाया जाए और उनकी मान्यता रद्द की जाए। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव तिलकधारी गौतम और राष्ट्रीय महासचिव निसार अहमद ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई। तो संगठन पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगा और शिक्षा विभाग का घेराव करेगा।इसी बीच, सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत दखिनवारा में रेलवे गेट संख्या 23(c) पर प्रस्तावित अंडरपास निर्माण का विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास बनने से लगभग 15 घरों का निकास मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा। क्षेत्र में जल स्तर पहले से ही मात्र 15 फीट पर है, और अंडरपास के लिए 15-20 फीट गहरी खुदाई से बरसात के मौसम में भारी जलभराव होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय पर छेड़खानी की FIR:प्रयागराज के चैंबर में मरीज छात्रा के कपड़े उतरवाए, राेते हुए भागी तो हंगामा
    Next Article
    एसएस चिल्ड्रन अकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह:मेधावी छात्राओं और पूर्व छात्रा एसडीएम दीक्षा अग्रवाल का सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment