Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

    18 hours ago

    2

    0

    अमेरिका ने इरिट्रिया की सत्ताधारी पार्टी और सेना पर लगाए गए उन प्रतिबंधों को हटा लिया है, जिन्हें पिछली बाइडन सरकार ने लागू किया था। अमेरिकी वित्त विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गयी। उत्तरी इथियोपिया के तिग्रे इलाके में हिंसक संघर्ष के दौरान मानवीय और मानवाधिकार संबंधी चिंताओं को देखते हुए 2021 में ये प्रतिबंध लगाए गए थे।नवंबर 2022 में एक शांति समझौते के बाद यह संघर्ष खत्म हुआ था। इस संघर्ष में इरिट्रिया की सेना ने तिग्रे की क्षेत्रीय सरकार के प्रति वफादार लड़ाकों के खिलाफ इथियोपियाई सैनिकों का साथ दिया था। उत्तरी इथियोपिया में, जिसमें पड़ोसी इलाके अमहारा और अफार भी शामिल हैं, बहुत से लोगों को अपने घरों से बेघर होना पड़ा और माना जाता है कि हजारों लोग मारे गए।मंत्रालय के ‘विदेशी संपदा नियंत्रण कार्यालय’ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इरिट्रिया के कुछ लोगों पर लगे प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, जिनमें एक अहम वित्तीय अधिकारी हागोस गेब्रेहिवट भी शामिल हैं। सत्ताधारी पार्टी से जुड़ी ‘रेड सी ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन’ पर लगे प्रतिबंध भी हटा दिए गए। इरिट्रिया के सूचना मंत्री येमाने गेब्रेमेस्केल ने कहा कि ये प्रतिबंध बेबुनियाद थे और इनसे उनके देश को काफी नुकसान पहुंचा।गेब्रेमेस्केल ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, “इस मामले में, हम ट्रंप प्रशासन के इस कदम और सुधारात्मक उपायों का स्वागत करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और फिर...NSA डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा
    Next Article
    Nepal में आपदाओं से बचाव के लिए Early Warning System लागू करने को शीर्ष प्राथमिकता देंगे PM Balendra Shah

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment