Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘एक साल से रिलेशनशिप में थे, धर्म हिंदू बताया था’:लखनऊ में कार पर लटकने वाली पीड़िता बोली- क्लब में मिले थे

    5 hours ago

    1

    0

    ‘मैं और शहनवाज करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे। हम लगातार मिलते थे। 25 अगस्त को हमारी आखिरी चैट हुई थी। इसके बाद भी हम दो बार मिले। मैं उसके घर भी गई थी। यह कहना है अनामिका सिंह का। 16 सितंबर की सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास अनामिका को कार से टक्कर मारने और घसीटने का मामला सामने आया था। अनामिका ने दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत में घटना और शहनवाज के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बातें बताईं। कहना है कि मेरी उससे क्लब में मुलाकात हुई थी। उसने पहले खुद को हिंदू बताया था। बाद में पता चला कि मुस्लिम है। उसने अपना नाम आयुष यश ठाकुर बताया था। हम एक साल से रिलेशनशिप में थे। वह पहले भी मारपीट कर चुका है। पढ़िए अनामिका से पूरी बातचीत- अनामिका बोली- कार के शीशे में मेरा हाथ फंस गया था अनामिका ने बताया, 16 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे मेरे साथ यह घटना हुई। शहनवाज ने कार की ड्राइविंग सीट का शीशा लॉक कर दिया था। मेरा हाथ शीशे में फंस गया। मैंने हाथ निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं निकला। इसके बाद कार की स्पीड बढ़ा दी गई। कुछ देर बाद शीशा खोला गया और मैं सड़क पर घिसटती चली गई। मेरे पूरे शरीर पर चोट आई है। हाथ में भी चोट और शीशे में फंसने के निशान हैं। अगर उस समय दूसरी कार आ जाती या मैं कार के नीचे आ जाती तो मेरी जान जा सकती थी। दूसरी लड़कियों को लेकर होता था विवाद अनामिका ने कहा कि शहनवाज के दूसरी लड़कियों के साथ घूमने को लेकर हमारे बीच विवाद होता था। जब मैंने उससे लड़कियों के बारे में पूछा तो उसने उन्हें अपना दोस्त बताया। बाद में मुझे लगा कि वह रिश्ते को लेकर मुझसे कुछ बातें छिपा रहा था। मैं इस रिश्ते में लगातार चीजें सहती रही, लेकिन 16 सितंबर की घटना मेरे लिए बहुत गंभीर थी। ‘मेरे साथ पहले भी मारपीट हुई’ अनामिका का आरोप है कि शहनवाज ने पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट की। एक बार उसके दोस्त आशीष गौतम के सामने भी मेरे साथ हाथापाई की गई थी। अगर उस दिन मेरी जान चली जाती तो मेरे परिवार का क्या होता? रिश्ते में विवाद होना अलग बात है, लेकिन किसी की जान को खतरे में डालना अलग बात है। पीड़िता बोली- मैं क्यों करुं समझौता अनामिका के मुताबिक, घटना के बाद शहनवाज के परिवार की ओर से एक व्यक्ति उसके घर आया था। मुझसे पूरे मामले में समझौता करने के लिए कहा गया। मैं समझौता क्यों करूं, जबकि उस घटना में मेरी जान जा सकती थी। फिलहाल वह अपने दोस्त के घर रह रही हैं। अब मेरे ऊपर शहनवाज का पीछा करने का आरोप लगाया जा रहा है। यह सही नहीं है। घटना से पहले हमारी लगातार बातचीत और मुलाकात होती रही थी। मैं उसकी बुआ और बहन के साथ चाय पीने भी गई थी। मैं जानबूझकर उसका पीछा नहीं कर रही थी। पहली बार क्लब में हुई थी मुलाकात अनामिका ने बताया, मैं और शहनवाज पहली बार एक क्लब में मिले थे। वहां बातचीत हुई और अगले दिन मैंने उसका नंबर लिया। बाद में सोशल मीडिया के जरिए मुझे उसके बारे में कुछ ऐसी जानकारी मिली, जिसे लेकर हमारे बीच विवाद हुआ। अनामिका ने बताया कि वह एलएलबी के तीसरे सेमेस्टर में पढ़ रही हैं, जबकि शहनवाज एलएलबी के दूसरे सेमेस्टर में है। दोनों ने एक साथ पढ़ाई नहीं की है। ‘रिश्ते के दौरान ही वीडियो बनाया था’ सामने आए वीडियो को लेकर अनामिका ने कहा, यह वीडियो हमारे रिश्ते के दौरान बनाया गया था। मैंने इसे मजाक में खुद बनाया था। वीडियो बनने के बाद भी हमारा संपर्क बना रहा और हम मिलते रहे। उन्होंने बताया कि वीडियो में दोनों के बीच बातचीत हो रही है। इसमें वह शहनवाज को अली नाम से संबोधित करती सुनाई देती हैं और दोनों के बीच ब्रेकअप को लेकर बातचीत होती है। ‘मैं मर जाती तो कौन जिम्मेदार होता?’ अनामिका ने कहा, 16 सितंबर की घटना में अगर दूसरी कार आ जाती या मैं वाहन के नीचे आ जाती तो मेरी जान जा सकती थी। रिश्ते में विवाद होना अलग बात है, लेकिन किसी की जान को खतरे में डालना अलग बात है। ………………. इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें… युवती बोली- ब्रेकअप होगा, 2 महीने का समय चाहिए:लखनऊ में जिसे कार से कुचला, उसका शाहनवाज के साथ पुराना VIDEO सामने आया लखनऊ में कार से गर्लफ्रेंड को कुचलने के मामले में एक पुराना वीडियो सामने आया है। 36 सेकंड के इस वीडियो में पीड़ित अनामिका सिंह और उसका बॉयफ्रेंड शाहनवाज साथ नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच बातचीत हो रही है। अनामिका खुद वीडियो बना रही है। हालांकि, ये वीडियो कब का है, स्पष्ट नहीं है। इसमें वह कह रही है- ये मेरा बॉयफ्रेंड है। ये मुझे छोड़ना चाहता है, लेकिन मैं नहीं चाहती। मैंने इससे कहा है कि मुझे एक-दो महीने का समय दो। मैं खुद इसे छोड़ दूंगी। अगर मैंने नहीं छोड़ा तो तुम मुझे खुद छोड़ देना। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना हुए बाइक सवार; VIDEO:रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री ने भरा जोश, कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा
    Next Article
    एक्सीडेंट ने खोला 41 लाख की लूट का राज:भोपाल से 4 बदमाश फिरोजाबाद पहुंचे, 2 घंटे में 118KM दौड़ाई कार; बैग से मिला क्लू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment