Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक लाख का इनामी भाजपा नेता पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती से किया था दुष्कर्म, दोनों पैर में लगी गोली

    1 hour ago

    2

    0

    फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती से रेप के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नेता पर एक लाख का इनाम रखा था। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था। पहले पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था, इसके बाद बढ़ाकर इसे एक लाख रुपए कर दिया। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। खागा, थरियांव, हठगांव और एसओजी की टीमें लंबे समय से भाजपा नेता बबलू सिंगरौर की तलाश कर रही थीं। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी खागा के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आरोपी पर जवाब में गोलियां चलाईं और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि आरोपी फरार रहते हुए एक बार जमानत की अर्जी डाल चुका था। लेकिन जमानत नहीं मिली थी। मामला खागा क्षेत्र के खदेरी नदी के पास जंगल का है। अब जानिए पूरा मामला…. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया था- यूपीआई से ट्रांसफर रुपयों के जरिए पुलिस ने दो आरोपी ललित (29) और युवराज सिंह (28) को पकड़ा है। युवती ने दोनों की पहचान की। युवती ने युवराज पर दुष्कर्म, ललित और बबलू सिंह (33) पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पुलिस ने बबलू को पकड़ने के लिए दबिश दी थी, लेकिन सुराग नहीं लगा। एसपी ने बबलू पर 50 हजार इनाम घोषित किया था। कई दिन बीतने के बाद भी जब आरोपी बबलू पुलिस के हाथ नहीं लगा तो एक लाख रुपये कर दी गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कुल सात टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। फिर पुलिस को इनपुट मिला कि बबलू सिंह खागा के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी खुद को भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बताता है पेशे से बबलू सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। वह कई बड़े लोगों की प्रॉपर्टी का काम देखता है। वह खुद को भाजपा खागा मंडल युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बताता है। हालांकि, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि बबलू सिंह कमेटी का कोई पदाधिकारी नहीं है। उसकी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान, हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिपं अध्यक्ष की ओर से बबलू सिंह के साथ गले मिलते फोटो पोस्ट है। जिसमें वह छोटे भाई बबलू सिंह खागा मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष को बधाई देते नजर आ रहे हैं। ------------------------------------ मथुरा में दो डकैत एनकाउंटर में मारे गए:कारोबारी को बंधक बनाकर डाका डाला; दोनों राजस्थान के रहने वाले थे मथुरा में डकैती करने वाले दो डकैतों को पुलिस ने गुरुवार सुबह 7 बजे एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बाबरिया गिरोह के दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। बदमाशों की पहचान धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों ने 23 अप्रैल को सुरीर टैटीगांव में कारोबारी अजय अग्रवाल के घर पर डाका डाला था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बेटे की शादी के दिन पिता की मौत:अंतिम संस्कार कर बारात लेकर रायबरेली गया युवक, घर लाया दुल्हन
    Next Article
    JNMC में डॉक्टर आज तीसरे दिन हड़ताल पर:तीमारदारों से हुई थी मारपीट, तीन डॉक्टरों पर जानलेवा हमले के प्रयास में FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment