Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली लौटी:काठमांडू जा रही थी; सभी 150 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से नेपाल भेजा गया

    17 hours ago

    2

    0

    एअर इंडिया की दिल्ली से काठमांडू जा रही फ्लाइट AI219 शनिवार को तकनीकी खराबी की आशंका के बाद वापस दिल्ली लौट गई। काठमांडू एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, फ्लाइट नेपाली एयरस्पेस में प्रवेश करने वाली थी। तभी पायलट ने तकनीकी समस्या की जानकारी दी। फ्लाइट को लखनऊ के ऊपर से दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। अभी यह साफ नहीं है कि तकनीकी खराबी क्या थी। वापस दिल्ली लौटने के बाद सभी 150 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से काठमांडू भेजा गया। विमान एयरबस A320-214 मॉडल का था। इसने नई दिल्ली से दोपहर 2:42 बजे पर काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट को नेपाल की राजधानी काठमांडू में शाम 4:30 बजे पर पहुंचना था। नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने फ्लाइट के डायवर्ट होने पर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है। फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी की पिछली घटनाएं 13 सितंबर 2026: भोपाल से दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने पर उसे जयपुर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंड कराया गया। 6 सितंबर 2026: बेंगलुरु से लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आई और उसे वापस बेंगलुरु में सुरक्षित उतारा गया। 3 सितंबर 2026: वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के कार्गो होल्ड में स्मोक अलार्म बजने के बाद उसे लखनऊ डायवर्ट कर लैंड कराया गया। 27 मई 2026: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद हवा से ही वापस दिल्ली मोड़कर लैंड कराया गया। तकनीकी खराबी होने पर यात्रियों को सुविधाएं देती हैं एयरलाइंस अगर तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट में 2 से 4 घंटे की देरी होती है, तो एयरलाइन को यात्रियों को मुफ्त नाश्ता, खाना और पानी देना पड़ता है। यदि देरी रात भर के लिए हो जाए या 24 घंटे से ज्यादा खिंच जाए, तो यात्रियों के रुकने के लिए फ्री होटल और आने-जाने की गाड़ी की व्यवस्था करना भी कंपनी की जिम्मेदारी होती है। इसके अलावा, एयरलाइन को हर आधे घंटे में फ्लाइट का सही अपडेट देना जरूरी है, और अगर आप चाहें तो अपनी यात्रा रद्द करके पूरे पैसे वापस ले सकते हैं या बिना किसी अतिरिक्त खर्च के दूसरी फ्लाइट चुन सकते हैं। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में धुआं:पायलट के संदेह पर अलर्ट जारी, लखनऊ डायवर्ट; प्लेन में 109 यात्री सवार थे अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार को लखनऊ डायवर्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली SIR-केजरीवाल समेत कई नेताओं को चुनाव आयोग का नोटिस:CM रेखा की उम्र में गड़बड़, केजरीवाल का नाम पुराने SIR से लिंक नहीं
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- शराबबंदी करके क्या मिला:गुजरात ड्राई स्टेट, फिर भी जहरीली शराब से 600+ मौतें; रोक लगाने से अवैध कारोबार बढ़ जाता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment