Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM आवास के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर FIR का आदेश:विवाहित रिश्तेदार के नाम से किया था आवेदन, कार्यवाही न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटकाया

    1 day ago

    2

    0

    कन्नौज में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में डीएम आवास के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर विवाहित व्यक्ति के नाम से आवेदन करने का आरोप है। इस मामले में कोर्ट ने संबंधित थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़ित पक्ष पहले भी कई कार्यालयों में शिकायत कर चुका था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। यह मामला तिर्वा के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी नीतू कुमार से जुड़ा है। आरोप है कि मुख्यमंत्री आवास योजना में उनके नाम से आवेदन किया गया, जिसमें वधू की जगह उनकी मौसेरी बहन का नाम दर्ज करा दिया गया। नीतू कुमार स्वयं विवाहित हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। बताया गया है कि डीएम आवास के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वेद प्रकाश ने नीतू कुमार को 23 मार्च 2026 को फोन कर पीएसएम पीजी कॉलेज में होने वाले सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए कहा था। नीतू कुमार ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। आरोप है कि आवेदन फॉर्म में आरोपी वेद प्रकाश का मोबाइल नंबर भी दर्ज था और उसने नीतू कुमार को पैसों का लालच भी दिया था। कार्यक्रम के दौरान नीतू कुमार के परिचितों ने तत्कालीन सीडीओ आरके चौधरी को इस फर्जीवाड़े की सूचना दी। इसके बाद सामूहिक विवाह के मंडप में चस्पा सूची से नीतू कुमार का नाम हटा दिया गया था। इस मामले को लेकर नीतू कुमार की पत्नी रोली ने तिर्वा कोतवाली में आरोपी वेद प्रकाश के खिलाफ फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद रोली महिला थाना, एसपी कार्यालय और डीएम कार्यालय तक भटकती रहीं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अंततः उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार सिंह ने 27 जून को संबंधित थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत
    Next Article
    कौशांबी में बाइक राइडर ट्रक से टकराया:दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रहा था, गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment