Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Diva-Panvel रेल खंड पर 22 से 29 नवंबर तक रात में ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

    5 hours ago

    2

    0

    दिवा-पनवेल रेल खंड पर 22 से 29 नवंबर तक रात में बिजली आपूर्ति और यातायात रोके जाने के कारण मुंबई को कोंकण और दक्षिण भारत से जोड़ने वाली कई ट्रेन के देरी से चलने और उनके समय में बदलाव की संभावना है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मध्य रेलवे के अनुसार, मुंबई मंडल 22-23 नवंबर की रात से 28-29 नवंबर की रात तक हर दिन रात एक बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर पांच मिनट तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स परियोजना के तहत बाधाओं को दूर करने के लिए यह काम किया जाएगा। इससे अप और डाउन कर्जत लाइन, दिवा-वसई-रोहा-पनवेल रेल खंड और पनवेल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर असर पड़ेगा। रायगढ़ जिले के आपटा, जीते, सोमटणे और पोयंजे (मोहपे) स्टेशनों पर कई ट्रेन को रोका जाएगा।मंगलुरु-मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस को 22 से 28 नवंबर के बीच यात्रा के दौरान आपटा स्टेशन पर 50 मिनट और इस दौरान मडगांव-मुंबई सीएसएमटी कोंकण कन्या एक्सप्रेस को सोमटणे में 10 मिनट रोका जाएगा। तिरुवनंतपुरम-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 23 नवंबर को और एर्नाकुलम-पुणे एक्सप्रेस को 24 तथा 27 नवंबर को आपटा में 109 मिनट रोका जाएगा। एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस को 25 नवंबर को 60 मिनट और तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को 28 नवंबर को 109 मिनट रोका जाएगा।एलटीटी-मडगांव एक्सप्रेस 24, 27, 28 और 29 नवंबर को दो घंटे की देरी से रवाना होगी, जबकि एलटीटी-करमाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 नवंबर को दो घंटे की देरी से चलेगी। मध्य रेलवे ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद पनवेल में कोचिंग सुविधाओं और ट्रेन के रखरखाव की व्यवस्था बेहतर होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Amit Shah ने Arunachal Pradesh में सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की
    Next Article
    Chhatarpur में 75 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM Mohan Yadav ने की शिरकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment