Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Chhatarpur में 75 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM Mohan Yadav ने की शिरकत

    5 hours ago

    2

    0

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को छतरपुर जिले के सिजई गांव में एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए, जहां 75 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। यह समारोह लवकुशनगर तहसील में स्वामी परमानंद गिरि महाराज के आश्रम में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्रम की गौशाला और सभागार के विकास के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।यादव ने कहा कि उन्होंने स्वामी परमानंद गिरि महाराज से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी। उन्होंने महाराज के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों में सामाजिक एवं आध्यात्मिक संदेश निहित होते हैं, ऐसे आयोजनों को केवल सरकारी छुट्टियों तक सीमित रखने के बजाय समाज और सरकार दोनों को इनमें सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।उन्होंने गोवर्धन जयंती, जन्माष्टमी और गुरु पूर्णिमा जैसे पर्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हें भारत की सांस्कृतिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़कर देखा जाना चाहिए। यादव ने विश्वविद्यालयों में कुलगुरु पदनाम के इस्तेमाल की पहल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आश्रम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह कराने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।मुख्यमंत्री ने आश्रम की गौशाला और प्रवचन सभागार के आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को इन कार्यों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Diva-Panvel रेल खंड पर 22 से 29 नवंबर तक रात में ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
    Next Article
    S Jaishankar ने बुल्गारिया की विदेश मंत्री संग की वार्ता, IMEC और यूक्रेन संकट पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment