Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU के UIET में BCA-MCA प्रवेश शुरू:AI, डेटा साइंस और कोडिंग के साथ IT सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका

    4 hours ago

    2

    0

    अगर आप आईटी सेक्टर या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, तो छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) का कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग में बीसीए (BCA) और एमसीए (MCA) कोर्स संचालित हैं। बीसीए में प्रवेश के लिए 360 सीटें हैं, जिसमें दाखिला 10+2 की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसकी वार्षिक फीस 55,200 रुपये है। वहीं, एमसीए में 120 सीटों पर एडमिशन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा, जिसकी सालाना फीस 70,200 रुपये तय की गई है। इंडस्ट्री की मांग के अनुसार अपडेट है सिलेबस कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग का पाठ्यक्रम पूरी तरह से आईटी इंडस्ट्री की मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। छात्रों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि कोडिंग, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पाइथन, जावा, मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग की अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब में छात्र रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है। नामचीन कंपनियों में मिल रहा प्लेसमेंट UIET का प्लेसमेंट रिकॉर्ड विभाग की कार्यक्षमता का प्रमाण है। यहाँ से निकले छात्र Accenture, IBM, TCS, Infosys, Wipro और Capgemini जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों में सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा एनालिस्ट और सिस्टम इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं। विभाग का प्लेसमेंट सेल छात्रों को इंटर्नशिप से लेकर फाइनल जॉब तक हर संभव सहायता प्रदान करता है। प्रैक्टिकल और इनोवेशन पर जोर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मेमोरिया का कहना है,कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कोडिंग क्लब, हैकाथॉन और टेकस्पन्दन जैसे तकनीकी आयोजन नियमित किए जाते हैं। विभाग की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ 150 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और 40 पेटेंट भी दर्ज किए जा चुके हैं। Saras AI (USA) और TCS के साथ हुए शैक्षणिक समझौते छात्रों को सीधे ग्लोबल इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव दे रहे हैं। यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि, विभाग का लक्ष्य छात्रों को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री रेडी बनाना है ताकि वे बदलते तकनीकी दौर में ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट:30 अप्रैल तक प्रबंधन योजना, 15 जून तक सुरक्षात्मक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
    Next Article
    तापमान बढ़ते ही वाराणसी में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट:CMO ने जारी की अपील, बोले - शरीर में न होने दें पानी और नमक की कमी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment