Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ​CSJMU की डिजिटल पहल:भारी-भरकम किताबों से राहत मिलेगी, यूनिवर्सिटी के ई-रिसोर्स से जुड़े शहर और देहात के हजारों छात्र

    4 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के छात्रों और शोधार्थियों के लिए अब पढ़ाई और रिसर्च की राह आसान होने वाली है। विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी केंद्रीय पुस्तकालय ने शनिवार को 'ई-बुक्स तक पहुंच' विषय पर एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया। इस पहल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार कैंपस के साथ-साथ इससे संबद्ध कॉलेजों को भी ई-बुक्स का एक्सेस दिया गया है। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देना और छात्रों को हाई-टेक संसाधनों से जोड़ना है। डिजिटल संसाधनों से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज के दौर में ई-बुक्स केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी हैं। उन्होंने जोर दिया कि अगर छात्र और शिक्षक इन डिजिटल संसाधनों का सही और प्रभावी इस्तेमाल करते हैं, तो इससे न केवल सीखने-सिखाने की प्रक्रिया बेहतर होगी, बल्कि रिसर्च की क्वालिटी में भी सुधार आएगा। उन्होंने सभी शोधार्थियों और छात्रों को इन ई-संसाधनों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संबद्ध कॉलेजों को पहली बार मिली सौगात विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार एक बड़ा कदम उठाते हुए ई-बुक्स के खजाने को केवल कैंपस तक सीमित नहीं रखा है। अब सीएसजेएमयू से जुड़े तमाम कॉलेजों के छात्र भी इन ई-बुक्स को पढ़ सकेंगे। इस फैसले से दूर-दराज के इलाकों में स्थित कॉलेजों के छात्रों को भी वही अंतरराष्ट्रीय स्तर की किताबें उपलब्ध होंगी, जो कैंपस के छात्रों को मिलती हैं। इससे शोध कार्यों को नई दिशा मिलेगी और शैक्षणिक स्तर में समानता आएगी। छात्रों की मेहनत,'उद्घोष' न्यूजलेटर का हुआ विमोचन कार्यक्रम में केवल तकनीक पर चर्चा नहीं हुई, बल्कि छात्रों की रचनात्मकता भी देखने को मिली। लाइब्रेरी साइंस के छात्रों और इंटर्न्स द्वारा तैयार किए गए न्यूजलेटर 'उद्घोष' का विमोचन किया गया। यह न्यूजलेटर छात्रों द्वारा ही संकलित और डिजाइन किया गया है, जो उनकी मेहनत और विजन को दर्शाता है। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद इस अवसर पर प्रो. आर.के. द्विवेदी (डायरेक्टर सीडीसी), प्रो. सुधीर अवस्थी (प्रतिकुलपति), और डॉ. राकेश मिश्रा (रजिस्ट्रार) समेत विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने इस डिजिटल पहल को विश्वविद्यालय के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में मनाई महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले जयंती:बसपाइयों ने किया कार्यक्रम, योगदान को किया याद
    Next Article
    अयोध्या में समय पर पंचायत चुनाव कराने की मांग:प्रधान बोले--नहीं तो बढ़े प्रधानों का कार्यकाल, ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन देने का निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment