Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में समय पर पंचायत चुनाव कराने की मांग:प्रधान बोले--नहीं तो बढ़े प्रधानों का कार्यकाल, ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन देने का निर्णय

    4 hours ago

    2

    0

    अखिल भारतीय प्रधान संगठन, जनपद अयोध्या की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मौजूदा परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन के जिला पदाधिकारियों और विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार रखे। चुनाव कराना सरकार और आयोग की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव समय से कराना सरकार और चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंचायत व्यवस्था लोकतंत्र की बुनियाद है, इसलिए इसमें देरी उचित नहीं मानी जा सकती। कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि किसी कारणवश समय पर चुनाव नहीं हो पाते हैं, तो वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल कम से कम एक वर्ष के लिए बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासनिक और विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। प्रशासक बनाने की भी मांग संगठन ने यह भी सुझाव दिया कि यदि कार्यकाल बढ़ाने में संवैधानिक बाधाएं आती हैं, तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। कोरोना काल में योगदान का उल्लेख बैठक में वक्ताओं ने कोरोना काल के दौरान प्रधानों की भूमिका को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उस कठिन समय में प्रधानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जनता और सरकार की मदद की, लेकिन इसके बावजूद कई विकास कार्य प्रभावित हुए। ब्लॉक स्तर पर होगा आंदोलन बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर बैठक कर खंड विकास अधिकारियों (BDO) को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके जरिए सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ​CSJMU की डिजिटल पहल:भारी-भरकम किताबों से राहत मिलेगी, यूनिवर्सिटी के ई-रिसोर्स से जुड़े शहर और देहात के हजारों छात्र
    Next Article
    मासूम शर्मा ने स्टेज से फिर गालियां दीं,VIDEO:देहरादून शो में बोले- गुंडा मारने आया, मैंने उसे कहा, हरियाणा छोड़कर यहां आ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment