Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छोटी गंडक नदी में दो लड़कों की मौत:नहाने गए 4 दोस्तों में दो डूबे, दो डरकर मौके से भाग गए

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में छोटी गंडक नदी में नहाने गए चार किशोरों में से दो की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को भाटपाररानी थाना क्षेत्र के चनुकी स्थित नदी में हुई। हादसे के बाद साथ गए दो किशोर ीााग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी चार किशोर रविवार दोपहर भाटपाररानी क्षेत्र में छोटी गंडक नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद दो किशोर घबराकर वहां से भाग गए। डूबने वाले किशोरों की पहचान अतुल कुशवाहा (16) पुत्र रामसेवक और किशन गुप्ता (15) पुत्र रंजीत गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर बचाव का प्रयास किया। काफी तलाश के बाद पहले अतुल कुशवाहा का शव नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से किशन गुप्ता की तलाश शुरू की गई। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद किशन गुप्ता का शव भी बरामद कर लिया गया। दोनों किशोरों की मौत की पुष्टि होते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर पहुंचने लगे। सूचना मिलते ही भाटपाररानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में नहाने के दौरान डूबने का प्रतीत हो रहा है। साथ गए अन्य दो किशोरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। स्थानीय लोगों ने गर्मी के मौसम में नदी और तालाबों में नहाते समय सावधानी बरतने की अपील की है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर दिया, चेतिया क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया
    Next Article
    बलिया पुलिस ने दुष्कर्म-पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पकड़ा:दो महीने से फरार आरोपी मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment