Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर दिया, चेतिया क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग का लंबे समय से शोषण करने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर शोहरतगढ़ थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चेतिया क्रॉसिंग के पास घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को शादी का झांसा दिया अनुज कुमार पुत्र स्व. भगवान दीन, ग्राम रणधीर खेड़ा, थाना फतेहपुर चौरासी, जनपद उन्नाव का निवासी है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह सफल नहीं हो सका। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की थी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह और कांस्टेबल पवन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा। न्यायालय में पेश किया गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोरांव सीट पर सपा से पहली पसंद राजेश सरोज:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार सुरेन्द्र चौधरी, बसपा से आनंद भारतीय; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    छोटी गंडक नदी में दो लड़कों की मौत:नहाने गए 4 दोस्तों में दो डूबे, दो डरकर मौके से भाग गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment