Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया पुलिस ने दुष्कर्म-पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पकड़ा:दो महीने से फरार आरोपी मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया कोतवाली पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बजरंगी कमकर को रविवार को मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर मिढ्ढी के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। उसे संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, यह मामला 25 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। मुकदमा वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। तब से पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। कोर्ट में पेश किया गया उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने आज रविवार को आरोपी बजरंगी कमकर को पकड़ा। बजरंगी कमकर दलन छपरा, थाना दोकटी का निवासी है। वह पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूरी की गई और उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटी गंडक नदी में दो लड़कों की मौत:नहाने गए 4 दोस्तों में दो डूबे, दो डरकर मौके से भाग गए
    Next Article
    ससुरालवालों से तंग आकर विवाहिता ने किया था सुसाइड:सुसाइड नोट में लिखा- मैं मरना नहीं चाहती थी, मुझे मजबूर कर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment