Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ससुरालवालों से तंग आकर विवाहिता ने किया था सुसाइड:सुसाइड नोट में लिखा- मैं मरना नहीं चाहती थी, मुझे मजबूर कर दिया

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली 25 वर्षीय डाली की डायरी से मिले सुसाइड नोट ने जांच की दिशा बदल दी है। सुसाइड नोट के अनुसार, यह आत्महत्या ससुराल पक्ष की प्रताड़ना का परिणाम है। नौबस्ता गांव निवासी राजकुमार वर्मा की बेटी डाली का विवाह 6 फरवरी 2026 को शोभनपुरवा निवासी आकाश पटेल से हुआ था। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से डाली खुश नहीं थी। लगभग एक सप्ताह पहले वह अपने मायके आई थी। शुक्रवार दोपहर जब घर के सदस्य काम से बाहर थे, तब डाली ने आंगन में लगे कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआत में इसे सामान्य आत्महत्या माना जा रहा था। हालांकि, मृतका के पास से मिली उसकी निजी डायरी में सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पति, सास, ससुर और ननद को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। डाली ने लिखा है, “मैं मरना नहीं चाहती थी, लेकिन मुझे इतना मजबूर कर दिया गया कि अब कोई रास्ता नहीं बचा। मेरा सारा सुकून छीन लिया गया है।” सुसाइड नोट में डाली ने पति और ससुरालियों पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने उल्लेख किया है कि उसे लगातार अपमानित किया जाता था, पति मोटापे को लेकर ताने देता था और उसके चरित्र पर भी सवाल उठाए जाते थे। मृतका के पिता का आरोप है कि इन्हीं कारणों से तंग आकर डाली ने यह कदम उठाया। मसौली थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया पुलिस ने दुष्कर्म-पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पकड़ा:दो महीने से फरार आरोपी मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार
    Next Article
    सांसद के निजी सचिव पर जातिसूचक गाली देने का आरोप:निजी सचिव ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी, कहा- भ्रम फैलाया जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment