Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चचेरे भाई-बहन ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या:हरदोई में प्रेम-प्रसंग और परिवार की नाराजगी बनी वजह

    2 hours ago

    1

    0

    शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बबूराई गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने नीम के पेड़ से दो शव लटके देखे। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई। दोनों की पहचान रवि कुशवाहा (22) और काजल कुशवाहा (16) के रूप में हुई है। दोनों शाहाबाद नगर के जोगीपुरा नौशेरा मोहल्ले के रहने वाले थे और रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे। दोनों के घर भी पास-पास ही है। परिवार की असहमति की बात सामने आई पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पारिवारिक विरोध के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई थी। सोमवार देर रात काजल के चाचा रंजीत कुशवाहा ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया गया था कि रवि, काजल को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। गांव के पास पेड़ से लटके मिले शव मंगलवार सुबह बबूराई गांव के पास ग्रामीणों ने दोनों को दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका पाया। घटना स्थल घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, एएसपी आलोक राज नारायण और कोतवाल अरविंद राय मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस कर रही गहन जांच पुलिस ने मामले की सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अरविंद राय ने शवों की पहचान की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 11.81 लाख उपभोक्ताओं को राहत:देवीपाटन मंडल में नहीं लगेंगे स्मार्ट मीटर, पहले लगे मीटर अब पोस्टपेड में बदलेंगे
    Next Article
    फिरोजाबाद में लाठी-डंडों से मारपीट का VIDEO:प्लॉट की नींव भरने को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने 6 लोगों पर दर्ज किया केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment