Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड संग पकड़े जाने पर गर्लफ्रेंड ने किया हंगामा:झांसी में बाइक पर जाते दिखी,पिता थप्पड़ मारकर एसएसपी के पास ले गए

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में माता-पिता लापता बेटी की बरामदगी की गुहार लगाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वे ऑफिस के वे बाहर खड़े थे, तभी अचानक लाल जोड़े में लापता बेटी अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से जाती दिखी। यह देख माता-पिता झपट पड़े और दोनों को बाइक से गिरा लिया। बाइक छोड़कर भाग रहे बॉयफ्रेंड को पिता ने दबोचा और बेटी को मां ने पकड़ा। फिर दोनों को खींचते हुए एसएसपी ऑफिस में ले गए। पिता ने बॉयफ्रेंड को थप्पड़ मारे तो बेटी चीखने चिल्लाने लगी। बोली- उसे मारो मत। हमने शादी कर ली है। काफी देर तक हंगामा चला। बाद में ऑफिस की पुलिस बाहर आ गई और सभी को अंदर ले गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। अब इसके वीडियो सामने आए हैं। मां ने कहा कि बेटी नाबालिग है। उसे बहकाया गया है। वहीं, बेटी ने कहा कि वो बालिग है, मर्जी से शादी की है। अब पुलिस आयु की जांच कर रही है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया- मेरी बेटी 17 साल की है। 15 दिन पहले वह घर से निकल गई और फिर लौटकर नहीं आई। काफी तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। तब बड़ागांव थाने में शिकायत दी थी। शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। बेटी का कोई सुराग नहीं लग रहा था। बेटी की बरामदगी की गुहार लगाने के लिए वह पति और ससुर के साथ शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। ऑफिस के जस्ट बाहर परिजन खड़े थे। तभी एक बाइक पर लापता बेटी अपने बॉयफ्रेंड के साथ जाते दिखी। यह देख दादा चीख पड़े। तब माता-पिता दौड़े और बाइक से दोनों को गिरा लिया। इस दौरान युवक बाइक छोड़कर भागने लगा। तब पिता ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद मां ने बेटी को पकड़ा। दोनों को खींच एसएसपी ऑफिस ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में चली पंचायत एसएसपी ऑफिस से दोनों पक्षों को बड़ागांव थाने भेज दिया गया। यहां भी प्रेमी युगल अलग होने को राजी नहीं हुए। दोनों साथ रहने पर अड़े रहे। थाने में ही पंचायत चली। मां ने बेटी की मार्कशीट और आधार कार्ड दिखाए, जिसमें उसकी उम्र करीब 17 साल निकली। हालांकि इसके बावजूद नाबालिग अपने प्रेमी को छोड़कर मां-बाप के साथ जाने को राजी नहीं हुई। परिजनों के भी समझाने का उस पर असर नहीं हुआ। मां का कहना है कि आरोपी युवक टंकोरी का रहने वाला है। यहां उनकी रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान आरोपी ने उसकी बेटी को फंसा लिया। मां बोली- बेटी नाबालिग, कार्रवाई हो मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटी की उम्र 17 साल है। उसकी आयु से संबंधित दस्तावेज भी मेरे पास है। यदि बेटी को किसी से प्रेम था या वह अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी तो परिवार को इसकी जानकारी दे सकती थी। परिवार उसकी शादी के लिए भी तैयार हो सकता था, लेकिन बिना बताए घर से चले जाने के कारण सभी लोग परेशान रहे। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। बेटी ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप नाबालिग अपने प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही। एसएसपी कार्यालय में भी पुलिसकर्मियों से खुद को बालिग बताती रही। उसका कहना था कि मां-बाप उनको जान से मारने को धमकी दे रहे हैं, जबकि उन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। मंगलसूत्र और सिंदूर लगाकर ही वह एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। वह मां-बाप के साथ रहने को राजी नहीं हुई। वहीं, मां की ओर से दिए गए प्रमाण पत्र के मुताबिक अभी उसके बालिग होने में छह माह का समय शेष है। बड़ागांव थाना के कार्यवाहक प्रभारी शिवपाल सिंह गौर के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज नमो घाट से होगा काशी-तमिल संगमम् का भव्य आगाज:उपराष्ट्रपति और सीएम योगी करेंगे शुभारंभ,तमिलनाडु से 200 मेहमानों की पहली टीम काशी पहुंची
    Next Article
    देश का दूसरा प्रदूषित शहर बना मेरठ, AQI 320:सुबह के समय धुंध छाया, डॉक्टर बोले- फेफड़ों के लिए नुकसानदायक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment