Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delimitation पर रुख साफ, MK Stalin ने बुलाई DMK सांसदों की बैठक

    3 hours from now

    2

    0

    परिसीमन के माध्यम से महिला आरक्षण लागू करने की केंद्र की नए सिरे से की जा रही कवायद के बीच द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन शनिवार को अपनी पार्टी के सांसदों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। स्टालिन ने स्पष्ट किया कि परिसीमन मुद्दे पर पार्टी की मांगों में कोई बदलाव या समझौता नहीं किया जाएगा। यह बैठक शनिवार सुबह द्रमुक मुख्यालय ‘अन्ना अरिवालयम’ में होगी, जिसमें संसद के उच्च और निम्न यानी दोनों सदनों में अपनाई जाने वाली रणनीति पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है।स्टालिन ने शुक्रवार को कहा था कि किसी भी परिस्थिति में लोकसभा में तमिलनाडु की सीटों की मौजूदा 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए। द्रमुक प्रमुख ने कहा कि राज्यों के बीच संसदीय प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात 1971 की जनगणना पर आधारित है और इसे इसी आधार पर बनाए रखने की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने मांग की कि अगले 25 वर्षों तक भी इसी आधार पर लोकसभा की सीटों का परिसीमन होना चाहिए।केंद्र की भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के परिसीमन मुद्दे पर आगे बढ़ने की संभावनाओं के बीच द्रमुक अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और न ही इस पर कोई समझौता हो सकता है। द्रमुक तमिलनाडु के हितों से कभी समझौता नहीं करेगी और न ही अपने सिद्धांतों से हटेगी।’’ केंद्र सरकार लोकसभा में एक नया परिसीमन विधेयक पेश करेगी। इसके तहत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीट संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रावधान शामिल है।नए विधेयक में यह प्रावधान भी है कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का आवंटन परिसीमन आयोग द्वारा उचित समझे जाने वाले तरीके से बारी-बारी से किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    95 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी बोर्ड निलंबित- फैसले के तुरंत बाद पीएम मोदी ने किया भगवान मुरुगन का जयघोष!
    Next Article
    Delimitation Bill Controversy | परिसीमन विधेयक पर महा विकास अघाड़ी में रार! महाराष्ट्र कांग्रेस ने शरद पवार को याद दिलाया राज्यसभा का उपकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment