Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले का तीसरा दिन:कानपुर में आचार्य वंदन से होगी शुरूआता, सुधांशु त्रिवेदी होंगे मुख्य वक्ता

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दिन की शुरुआत सुबह आचार्य वंदन कार्यक्रम से होगी। इसमें डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे हिंदू समागम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 3 बजे शहर के अलग-अलग विद्यालयों के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शाम 6:30 बजे फिल्म 'हनुमान अंश' के कलाकार मेले में पहुंचेंगे। इसके बाद अनन्या सिंह भजनों की प्रस्तुति देंगी। साथ ही अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी होगा। मेले में दिनभर धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के जरिए श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा। तिरुपति के धर्म प्रचार रथ से जान रहे धार्मिक परंपराएं मेले के पहले दिन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सेवा परंपरा की झलक देखने को मिली। यहां तिरुपति तिरुमला देवस्थानम की ओर से लाया गया श्री वेंकटेश्वर धर्म प्रचार रथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके माध्यम से भगवान श्री वेंकटेश्वर की धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक संदेशों की जानकारी दी जा रही है। मेले में प्रमुख मंदिरों की झांकियां भी प्रदर्शित की गई हैं। आज के प्रमुख कार्यक्रम 28 नवंबर: आचार्य वंदन और हिंदू समागम शनिवार को सुबह 10.30 बजे आचार्य वंदन होगा। इसमें डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता रहेंगे। दोपहर 12:30 बजे हिंदू समागम और दोपहर 3 बजे विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6:30 बजे 'हनुमान अंश' फिल्म के कलाकार अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके बाद अखंड हनुमान चालीसा पाठ और अनन्या सिंह की भजन जेमिंग प्रस्तुति होगी। कल से प्रमुख कार्यक्रम 29 नवंबर: मातृ-पितृ वंदन और विराट हिंदू सम्मेलन रविवार को सुबह 10 बजे मातृ-पितृ वंदन होगा। दोपहर 2 बजे विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। शाम 6:30 बजे गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 30 नवंबर: परमवीर वंदन के साथ समापन सोमवार को सुबह 10 बजे परमवीर वंदन कार्यक्रम होगा। इसमें स्वामी गोविन्द देव गिरि महाराज शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे पुरस्कार वितरण और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश का दूसरा प्रदूषित शहर बना मेरठ, AQI 320:सुबह के समय धुंध छाया, डॉक्टर बोले- फेफड़ों के लिए नुकसानदायक
    Next Article
    लखीमपुर में प्रेमी-प्रेमिका की मौत का मामला:पोस्टमॉर्टम में फंदा लगाने से मौत, लड़की का शव बेड पर मिला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment