Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश का दूसरा प्रदूषित शहर बना मेरठ, AQI 320:सुबह के समय धुंध छाया, डॉक्टर बोले- फेफड़ों के लिए नुकसानदायक

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर क्वालिटी इंडेक्स पर शुक्रवार को मेरठ देश के 273 शहरों में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 320 रिकॉर्ड किया गया। 360 एक्यूआई के साथ बल्लभगढ़ देश में पहले स्थान पर रहा। हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो रहे हैं। सुबह और शाम शहर के आसमान में स्मॉग की मोटी चादर दिखाई दे रही है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। शहर के अलग-अलग प्रदूषण निगरानी केंद्रों पर भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। एमआईईटी कॉलेज में सबसे अधिक 368 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। गंगानगर में 343, जयभीम नगर में 316 और सेक्टर-4सी शताब्दीनगर में 311 एक्यूआई रहा। वहीं पल्लवपुरम में एक्यूआई 258 दर्ज किया गया। मेरठ के आसपास के जिलों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। गाजियाबाद में 259, बागपत में 227 और मुजफ्फरनगर में 225 एक्यूआई दर्ज किया गया। नवंबर का महीना समाप्त होने को है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अभी तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वरिष्ठ छाती रोग चिकित्सक डॉ. वीरोत्तम तोमर के अनुसार, हवा में मौजूद सूक्ष्म प्रदूषक कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं। इससे खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। अस्थमा और एलर्जी के मरीजों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से फेफड़ों की कार्यक्षमता और हृदय पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने सलाह दी कि सुबह और शाम खुले में व्यायाम करने से बचें। जरूरत पड़ने पर एन-95 मास्क का इस्तेमाल करें। सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉयफ्रेंड संग पकड़े जाने पर गर्लफ्रेंड ने किया हंगामा:झांसी में बाइक पर जाते दिखी,पिता थप्पड़ मारकर एसएसपी के पास ले गए
    Next Article
    हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले का तीसरा दिन:कानपुर में आचार्य वंदन से होगी शुरूआता, सुधांशु त्रिवेदी होंगे मुख्य वक्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment