Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में पासिंग आउट परेड से पहले ग्रैंड रिहर्सल:रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण की उत्कृष्ट झलक पेश की

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षियों की प्रस्तावित पासिंग आउट परेड से पहले ग्रैंड रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों ने अपने प्रशिक्षण की उत्कृष्ट झलक पेश करते हुए शानदार तालमेल और ड्रिल का प्रदर्शन किया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। उन्होंने परेड गठन, ड्रेस, कमांड एंड कंट्रोल, कदमताल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जहां कमियां पाई गईं, उनमें सुधार के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने मुख्य समारोह को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया। ग्रैंड रिहर्सल के दौरान रिक्रूट आरक्षियों ने उच्च स्तरीय अनुशासन और समन्वय का प्रदर्शन किया, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की। प्रशिक्षुओं को देश सेवा, कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसका उद्देश्य उनमें कर्तव्यबोध और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना था। आगामी 26 अप्रैल को होने वाली पासिंग आउट परेड में कुल 489 रिक्रूट आरक्षी शामिल होंगे। परेड के बाद ये सभी प्रशिक्षु औपचारिक रूप से पुलिस विभाग का हिस्सा बन जाएंगे और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में बच्चों से भरी स्कूली वैन खाई में पलटी:चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने निकाला बाहर, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    मिर्जापुर में साइबर ठगी के 40 हजार रुपए वापस कराए:पीड़ित से 2.5 लाख की धोखाधड़ी हुई थी, 22 महीने बाद वापस मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment