Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं के भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत:नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूँ जनपद के विकास खण्ड बिसौली क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी भाजपा नेता कुलदीप शर्मा की नोएडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना 4 मई की देर रात हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार लगभग 31 वर्षीय कुलदीप शर्मा सोमवार को निजी कार्य से नोएडा गए थे। देर रात करीब 11 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुलदीप शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। 9 साल पहले हुई थी शादी कुलदीप शर्मा अपने पिता राजू शंखधार के इकलौते पुत्र थे। उनकी शादी लगभग 9 वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। परिवार में उनके निधन से गहरा सदमा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे राजनीतिक जीवन में कुलदीप शर्मा भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने करीब एक दशक तक पार्टी के लिए काम किया। उनके संगठनात्मक योगदान को देखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें पहले मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में वह सहसवान क्षेत्र में सोशल मीडिया सह संयोजक के पद पर कार्यरत थे। खबर सुनकर गांव में पसरा मातम जैसे ही उनके निधन की खबर गांव पलिया और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव शाम तक पैतृक गांव पलिया लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्रीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिंक एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण पर सांसद सीएम से मिले:फर्रुखाबाद में किसानों को सर्किल रेट बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
    Next Article
    प्रेमानंद महाराज के भतीजे श्याम शरण बाबा काशी पहुंचे:तुलसी घाट पर पहलवानों के साथ गदा फेरी, बोले- हमारे गुरु भी यहीं साधना करते‌ थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment