Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बादशाह ने 'टटीरी' सॉन्ग बदलाव के साथ रिलीज किया:रोडवेज बस का सीन-विवादित लाइन हटाई, हरियाणवी पहनावे में इस बार अंडरपास में नाचती दिखाई लड़कियां

    5 hours ago

    2

    0

    बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह ने विवाद के बाद हरियाणवी सॉन्ग 'टटीरी फिर से' रिलीज कर दिया है। बादशाह ने गाने में विवादित सीन और लाइनों को हटा दिया है। जिस लाइन पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ, उसकी जगह बादशाह ने रैप में बोला है- ‘आया बादशाह रंग दिखाने, फिर जलवा दिखाने’। रोडवेज बस के सीन को हटाकर लड़कियों को हरियाणवी पहनावे दामन-कुर्ती में एक अंडरपास में नाचते हुए दिखाया गया है। कुछ बुजुर्गों को भी हुक्के के साथ दिखाया गया है। यूट्यूब पर इस सॉन्ग पर अभी तक एक मिलियन व्यूज आ चुके हैं। पिछले महीने एक मार्च में रिलीज हुए 'टटीरी' सॉन्ग में बोले गए शब्दों और सीन को लेकर हुए विवाद पर बादशाह पर पंचकूला और जींद में तीन मामले दर्ज किए गए। इसके बाद यूट्यूब से ये गाना हटा दिया गया था। हरियाणा महिला आयोग ने भी बादशाह को पेश होने के लिए कहा था। 7 मार्च को बादशाह ने राष्ट्रीय महिला आयोग में पेश होकर माफी मांग ली थी। जानिए पहले टटीरी गाने को क्या विवाद हुआ… गाने में कैथल की सिमरन की भी आवाज टटीरी सॉन्ग में फीमेल वोकल कैथल की सिमरन जागलान के हैं। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाया है। सिमरन एक बॉक्सर भी हैं और स्टेट चैंपियन रह चुकी हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए वह सिंगिंग भी कर रही हैं। तीन साल पहले बनाए गए 'टटीरी' गाने पर बादशाह की नजर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने इसका रीमिक्स वर्जन बनाया। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- बादशाह संग 'टटीरी' सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा साहब की जयंती पर दिखा सियासी रंग:कानपुर में सपा-कांग्रेस का नीला गमछा, बीजेपी के 15 से 17 अप्रैल तक विशेष आयोजन
    Next Article
    'मैं वहां मर सकता था', जेल में मौत के मुंह से लौटे विक्रम भट्ट, सुनाई रूह कंपा देने वाली आपबीती

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment