Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिंदापुर में तीसरी मंजिल से LPG सिलेंडर फेंककर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    1 hour from now

    1

    0

    दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने इमारत के निवासियों से झगड़े के बाद कथित तौर पर शराब के नशे में तीसरी मंजिल से एक भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर नीचे फेंक दिया, जिसकी चपेट में आने से नीचे खड़े एक पड़ोसी की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया या पीड़ित गलती से सिलेंडर की चपेट में आ गया।उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को हुई इस घटना के पीछे के कारण को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। इनमें आरोपी और उसकी मां के बीच हुई बहस, और एक पड़ोसी के साथ हुई कहासुनी शामिल है। पड़ोसी ने कथित तौर पर आरोपी के चिल्लाने पर आपत्ति जताई थी।पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोप भी शामिल हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किसे निशाना बनाना चाहता था और आखिर किस वजह से उसने तीसरी मंजिल से भारी सिलेंडर नीचे फेंका। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान साहिल (28) के रूप में हुई है। वह बिंदापुर एक्सटेंशन में तालाब वाला पार्क के पास राधिका अपार्टमेंट के बाहर खड़ा था, तभी शाम करीब सात बजे एलपीजी से भरा एक सिलेंडर उसके सिर पर आ गिरा।उसने बताया कि साहिल को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए जहां से उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ने उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सामने आए एक संस्करण के अनुसार, आरोपी शिवम शर्मा उर्फ ​​शिव की अपनी मां के साथ तीखी बहस हो रही थी। गुस्से में आकर, उसने कथित तौर पर ऊपर जाकर तीसरी मंजिल से सिलेंडर नीचे फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं के समक्ष एक और संस्करण भी आया है जिसके मुताबिक दिन में किसी समय, नशे की हालत में शोर मचाते हुए शर्मा की एक पड़ोसी के साथ बहस हो गई थी।बताया जाता है कि पड़ोसी ने इस पर आपत्ति जताई और उससे शांत रहने को कहा। सूत्रों के अनुसार, यह बहस काफी खराब मोड़ पर पहुंच गई। आरोप है कि गुस्से में आकर शर्मा शाम को ऊपर गया और पड़ोसी की तरफ सिलेंडर फेंका, जो इमारत के बाहर साहिल के साथ खड़ा था।लेकिन सिलेंडर की चपेट में साहिल आ गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कहासुनी दिन के समय हुई थी, जब शर्मा कथित तौर पर नशे में धुत था। हालांकि, सिलेंडर शाम को फेंका गया और बताया जा रहा है कि उस समय वह होश में था।पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या शर्मा ने जानबूझकर पड़ोसी को निशाना बनाया था जिसके साथ उसकी बहस हुई थी, या फिर गुस्से में आकर उसने बिना सोचे-समझे सिलेंडर फेंक दिया था, जिसकी वजह से साहिल की मौत हो गई। पुलिस ने शर्मा के खिलाफ हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और घटनाक्रम को समझने के लिए उससे पूछताछ कर रही है। जांच टीम घटना से पहले के हालात और पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।शुक्रवार शाम करीब 7.15 बजे डाबरी पुलिस थाना को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) से एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति ने एक इमारत की तीसरी मंजिल से गैस सिलेंडर फेंक दिया है और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि शर्मा कथित तौर पर सुबह से ही शराब पी रहा था और उस दिन काम पर नहीं गया था। वह बिंदापुर की एक फैक्टरी में दर्जी का काम करता है।आरोपी की पहले पार्किंग क्षेत्र में इमारत में रहने वालों के साथ बहस हुई थी, और कहा जा रहा है कि सिलेंडर फेंके जाने से पहले यह विवाद और बढ़ गया था। साहिल उसी इमारत की पहली मंजिल पर अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ रहता था। वह साप्ताहिक बाजार में सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों को बेचकर अपनी आजीविका चलाता था।मृतक के पिता अशोक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि साहिल उनका इकलौता बेटा और परिवार की एकमात्र उम्मीद था। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे में धुत एक व्यक्ति ने बिना किसी वजह के उनका जीवन बर्बाद कर दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें यह संभावना भी शामिल है कि कथित हमले का असली निशाना साहिल नहीं था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HD Kumaraswamy ने महिला आरक्षण और Delimitation बिल को बताया ऐतिहासिक
    Next Article
    AAP नेता Saurabh Bharadwaj ने विधायिका और मंत्रिमंडल में महिलाओं के लिए मांगा 50 फीसदी आरक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment